फॉण्ट कनवर्टर NEW

सहिया दीदियों की सक्रियता से गुमला में मातृ स्वास्थ्य में सुधार

गुमला: जिले में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और Quality ANC (एंटीनेटल केयर) सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रभावी पहल की जा रही है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर शुरू की गई इस पहल में सहिया दीदियों

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला: जिले में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और Quality ANC (एंटीनेटल केयर) सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रभावी पहल की जा रही है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर शुरू की गई इस पहल में सहिया दीदियों की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से सामने आ रहे हैं।

इस अभियान के तहत सहिया दीदियों ने अपने-अपने क्षेत्र में सभी एलिजिबल कपल्स का विस्तृत सर्वेक्षण किया। इसके पश्चात गांव स्तर पर Menstruation Register का संधारण किया गया, जिसमें सभी विवाहित महिलाओं का नियमित रिकॉर्ड रखा जा रहा है। यह रजिस्टर अब गर्भावस्था की प्रारंभिक पहचान का एक प्रभावी उपकरण बन गया है। सहिया दीदियां हर माह महिलाओं से व्यक्तिगत संपर्क कर मासिक धर्म की स्थिति की जानकारी लेती हैं।

मासिक धर्म न होने पर Pregnancy Test Kit के माध्यम से जांच की जाती है और गर्भावस्था की पुष्टि होने पर तत्काल महिला का ANC पंजीकरण कराया जाता है। इस नियमित और व्यवस्थित प्रक्रिया से गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा जा रहा है। जिले में इस पहल का प्रभाव यह है कि लगभग 99 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का ANC पंजीकरण सुनिश्चित हुआ है, जबकि करीब 92 प्रतिशत महिलाओं का पंजीकरण गर्भावस्था की पहली तिमाही में ही हो रहा है। समय पर पंजीकरण से नियमित जांच, परामर्श और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो पा रही हैं।  यह पहल सहिया दीदियों की सक्रिय सहभागिता और समुदाय से उनके मजबूत जुड़ाव का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram