फॉण्ट कनवर्टर NEW

मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान का हुआ गुमला आगमन

गुमला: झारखण्ड उच्च न्यायालय, राँची के माननीय मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान आज गुमला पहुंचे। आगमन पर सर्किट हाउस में पुलिस बल द्वारा उन्हें गरिमामय गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इसके पश्चात माननीय मुख्य न्यायाधीश ने सिविल कोर्ट, गुमला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला: झारखण्ड उच्च न्यायालय, राँची के माननीय मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान आज गुमला पहुंचे। आगमन पर सर्किट हाउस में पुलिस बल द्वारा उन्हें गरिमामय गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।

इसके पश्चात माननीय मुख्य न्यायाधीश ने सिविल कोर्ट, गुमला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायिक अधिकारियों से मुलाकात की एवं जिलास्तरीय न्यायिक व्यवस्था के संचालन, वादों की स्थिति, लंबित मामलों के निष्पादन और आधारभूत संरचनाओं से संबंधित जानकारी विस्तारपूर्वक प्राप्त की। उन्होंने न्यायालय परिसर में मौजूद सुविधाओं का भी अवलोकन किया और आवश्यकतानुसार सुधार हेतु दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य न्यायाधीश ने बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं से भी संवाद किया। अपने-अपने अनुभव और समस्याएँ साझा करते हुए अधिवक्ताओं ने बार भवन के मरम्मती कार्य का अनुरोध रखा। इस पर माननीय मुख्य न्यायाधीश ने सांत्वना और सहयोग का भरोसा दिलाते हुए इस विषय पर सकारात्मक कार्रवाई करने की बात कही।

इस दौरान मुख्य रूप से उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, न्यायिक अधिकारीगण, पुलिस बल एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram