अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
चैनपुर/गुमला अवैध नशीले पदार्थों पर नकेल कसने के उद्देश्य से चैनपुर पुलिस ने शनिवार को व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां के निर्देश पर की गई इस विशेष कार्रवाई में पारहाटोली, मुंडाटोली और बरवेनगर इलाकों में चल रही जवा-महुआ की कई अवैध भट्टियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस अभियान से पूरे क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों के बीच अफरा-तफरी का माहौल है। छापेमारी टीम का नेतृत्व चैनपुर थाना के एएसआई नंदकिशोर कुमार ने किया, जिनके साथ थाना के जवान बड़ी संख्या में मौजूद थे। पुलिस बल ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर नशे के इस अवैध कारोबार को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि यह अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाया गया है और इसका उद्देश्य चैनपुर क्षेत्र को नशा-मुक्त और अपराध-मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि, “नशे के खिलाफ हमारा अभियान लगातार जारी रहेगा, किसी भी हालत में अवैध कारोबार को बढ़ने नहीं दिया जाएगा।” 

