Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»पाकिस्तान की आबादी बेकाबू, अगले दशक में चरमराएगी पूरी व्यवस्था
World

पाकिस्तान की आबादी बेकाबू, अगले दशक में चरमराएगी पूरी व्यवस्था

पाकिस्तान की तेजी से बढ़ती आबादी उसकी अर्थव्यवस्था, संसाधनों और सिस्टम पर भारी पड़ रही है। अगले कुछ वर्षों में हालात और बिगड़ने का खतरा बढ़ गया है।
By Samsul HaqueNovember 26, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: दुनिया में जहां कई देश घटती आबादी की चुनौती झेल रहे हैं, वहीं पाकिस्तान बिल्कुल उलटी दिशा में भाग रहा है। देश की आबादी जिस रफ्तार से बढ़ रही है, उसे देखकर वहां के विशेषज्ञ खुद हैरान हैं। पाकिस्तान आज क्षेत्रफल में दुनिया का 33वां देश है, लेकिन आबादी के लिहाज से पांचवें स्थान पर पहुंच चुका है। और बात यही तक नहीं रुकी- आने वाले कुछ सालों में हालात और बिगड़ेंगे।

5 साल में 30 करोड़, 2050 में 40 करोड़ की ओर बढ़ता आंकड़ा

फिलहाल पाकिस्तान की आबादी 24.15 करोड़ है। रिपोर्ट्स में साफ कहा गया है कि यह आंकड़ा अगले पांच साल में 30 करोड़ और 2050 तक 40 करोड़ को पार कर देगा। सबसे बड़ी वजह है- 3.6 की प्रजनन दर, जो भारत से लगभग दोगुनी है। यही तेजी आगे चलकर देश की पूरी संरचना को हिला सकती है।

शहरों पर दबाव, संसाधन घटे, क्लाइमेट चेंज ने मुश्किल बढ़ाई

कराची, लाहौर, पेशावर, क्वेटा… लगभग हर बड़े शहर की हालत यह है कि हल्की बारिश भी बाढ़ का रूप ले लेती है। रहने की सही व्यवस्था नहीं, खेती की जमीन घट रही है और क्लाइमेट चेंज का असर अलग से मुसीबत बना हुआ है। अब इतनी बड़ी आबादी के लिए न सही स्वास्थ्य व्यवस्था है, न शिक्षा, न रोजगार।

कुपोषित बच्चे, बेरोजगारी और मातृ-मृत्यु दर बढ़ने की चिंता

पाकिस्तान में पांच साल से कम उम्र के 40% बच्चे कुपोषित हैं। हर साल 11 हजार से ज्यादा महिलाएं प्रसव के दौरान जान गंवा देती हैं। बड़े होने पर यही बच्चे बेरोजगारी के संकट में फंसते हैं, जिससे समाज और अस्थिर होता है।

गर्भनिरोध के इस्तेमाल में कमी और कट्टरता बड़ी वजह

देश में गर्भ निरोधक उपायों का इस्तेमाल बेहद कम है। इसकी वजह धार्मिक कट्टरता मानी जाती है। कई लोग न सिर्फ गर्भनिरोध से इनकार करते हैं, बल्कि पोलियो की दवा तक का विरोध करते हैं, जिससे पाकिस्तान में आज भी पोलियो के मामले मिल जाते हैं। यही जड़ समस्या है जो आबादी को बेकाबू कर रही है और भविष्य में बड़ा सामाजिक संकट खड़ा कर सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विश्व जनसंख्या दिवस: 8 अरब से पार पहुंची वैश्विक आबादी, लैंगिक समानता और मानव अधिकारों का बड़ा सवाल

July 11, 2026

चीन की जूता फैक्ट्री में आग: 28 लोगों की मौ’त, मालिक हिरासत में, जांच जारी

July 10, 2026

अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ K2 एयरवेज का कार्गो विमान; मलबा बरामद

July 9, 2026

RECENT ADDA.

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.