Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»बिहार में बैठकों की बारिश… और अचानक नीतीश बने विधायक दल के नेता
Bihar

बिहार में बैठकों की बारिश… और अचानक नीतीश बने विधायक दल के नेता

जदयू विधायक दल ने नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से अपना नेता चुन लिया है। एनडीए की शाम की बैठक के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू होगी।
Faizal HaqueBy Faizal HaqueNovember 19, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Patna News: बिहार में नई सरकार बनने की तैयारी अब तेजी से आगे बढ़ रही है। विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिले भारी बहुमत के बाद बुधवार का दिन राजनीतिक बैठकों से भरा रहा। सबसे अहम बैठक मुख्यमंत्री आवास पर हुई, जहां जदयू विधायक दल ने सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को अपना नेता चुन लिया। इस फैसले ने साफ कर दिया कि नीतीश एक बार फिर मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे हैं।

भाजपा और एनडीए की बैठकों से बढ़ी हलचल

इधर भाजपा कार्यालय में भी विधायक दल की बैठक शुरू हो गई, जहां पार्टी अपना नेता तय करेगी। इसके बाद शाम को एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें नीतीश कुमार के दोबारा नेता चुने जाने की संभावना लगभग तय मानी जा रही है।

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बुधवार सुबह ही संकेत दे दिया था कि बैठक में नीतीश को नेता चुना जाएगा और शाम तक राज्यपाल से मिलकर सरकार गठन का दावा पेश कर दिया जाएगा।

गांधी मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज

नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी पटना में हलचल बढ़ गई है। गुरुवार को प्रस्तावित इस समारोह की तैयारियां गांधी मैदान में चल रही हैं। मंगलवार शाम नीतीश कुमार खुद वहां पहुंचे और मंच, अतिथि बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा इंतज़ामों का जायजा लिया।

एनडीए की जीत के बाद पूरे राज्य में उत्साह है और अनुमान लगाया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे।

एनडीए की सीटों का गणित

इस चुनाव में एनडीए ने कुल 202 सीटें हासिल की हैं। भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी, जबकि जदयू 85 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। चिराग पासवान की एलजेपी (आर) ने 29 सीटों पर चुनाव लड़कर 19 सीटें जीतीं, जो गठबंधन में तीसरी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को पाँच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार सीटें मिलीं।

बिहार की राजनीति एक बार फिर नीतीश कुमार की ओर मुड़ती दिखाई दे रही है, और अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि नई सरकार की टीम कैसी होगी।

इस खबर भी पढ़ें: पटना में आज बड़ी हलचल, नीतीश बनेंगे NDA विधायक दल के नेता?

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

रांची में नहीं होगी तेल की किल्लत : प्रशासन ने कहा- ‘पेट्रोल-डीजल का स्टॉक फुल’

May 12, 2026

1 जून से शुरू होगी CEE परीक्षा, रांची सेना भर्ती कार्यालय ने जारी किया शेड्यूल

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.