Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»“कुछ बड़ा होने वाला है”- दामोदरन की भविष्यवाणी से बाजार दहला
World

“कुछ बड़ा होने वाला है”- दामोदरन की भविष्यवाणी से बाजार दहला

प्रोफेसर अस्वथ दामोदरन ने चेतावनी दी है कि दुनिया आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ी है। उनके अनुसार बैंक और बाजार सुरक्षित नहीं, सोना–चांदी ही सबसे भरोसेमंद बचाव हैं।
By Samsul HaqueNovember 19, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: दुनिया की अर्थव्यवस्था को लेकर एक गंभीर चेतावनी सामने आई है। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और वॉल स्ट्रीट के सबसे भरोसेमंद निवेश विशेषज्ञ माने जाने वाले अस्वथ दामोदरन का कहना है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था एक गहरे संकट की ओर बढ़ रही है। उनका दावा है कि अर्थव्यवस्था में जो बदलाव इस समय दिख रहे हैं, वे पहले कभी नहीं देखे गए और यह आने वाले बड़े झटके के संकेत दे रहे हैं।

कैश और सोना–चांदी रखें, बैंक डिपॉजिट पर भरोसा न करें

दामोदरन ने साफ कहा कि अभी बैंक डिपॉजिट, फिक्स्ड इनकम और पारंपरिक निवेश साधनों पर आंख बंद करके भरोसा करना जोखिम भरा है। उनका मानना है कि मुद्रा का अवमूल्यन तेज़ी से हो रहा है और ऐसी स्थिति में कैश और फिजिकल एसेट्स ही बचाव हैं। उन्होंने स्वयं पहली बार अपना पैसा कैश, सोना और चांदी में रखना शुरू कर दिया है।

दामोदरन ने यह भी कहा कि पैसिव इन्वेस्टिंग फंड्स और इंडेक्स फंड्स के बढ़ते दबदबे ने पारंपरिक डायवर्सिफिकेशन को लगभग खत्म कर दिया है। यह निवेशकों के लिए तब समस्या बन सकता है, जब बाजार अचानक गिरे और बाहर निकलने के रास्ते सीमित रह जाएं।

“शेयर बाजार बढ़ रहा है, लेकिन खतरा अभी खत्म नहीं”

उन्होंने यह भी कहा कि भले ही शेयर बाजार 15–20 प्रतिशत ऊपर जा रहा हो और ब्याज दरें स्थिर दिखाई दे रही हों, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि स्थिति सुरक्षित है। दामोदरन का दावा है कि वित्तीय संस्थाएं जो भी उत्साहजनक आंकड़े दिखा रही हैं, वे पूरी सच्चाई को सामने नहीं रख रहे।

उनके अनुसार, “बहुत जल्द वैश्विक अर्थव्यवस्था में कुछ बुरा होने वाला है।” यही कारण है कि वे कह रहे हैं- जो लोग अपनी बचत सुरक्षित रखना चाहते हैं, वे सोना–चांदी जैसी धातुओं और कैश को प्राथमिकता दें। दामोदरन की चेतावनी ने निवेश बाजार, बैंकिंग सेक्टर और लोगों की सोच- तीनों में हलचल मचा दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हैती में ‘गैंग वॉर’ से हाहाकार: राजधानी पोर्ट-औ-प्रिंस से जान बचाकर भाग रहे हजारों लोग

May 12, 2026

फिलीपींस में राजनीतिक भूचाल: उपराष्ट्रपति सारा डुटरटे के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित

May 12, 2026

जॉर्जिया में नए धार्मिक अध्याय की शुरुआत: शियो तृतीय ने संभाली ऑर्थोडॉक्स चर्च की कमान

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.