फॉण्ट कनवर्टर NEW

जयपुर से गिरफ्तार हुआ जमशेदपुर का कुख्यात रिंकू सेठ, कई संगीन वारदात में आरोपी

Jamshedpur News: शहर के आपराधिक जगत में लंबे समय से दहशत फैलाकर फरार चल रहा कुख्यात अपराधी रिंकू सेठ उर्फ सौरभ शर्मा आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस की स्पेशल टीम ने बुधवार को जयपुर जिले के शाहपुरा थाना क्षेत्र के हरदासवाली, वार्ड नंबर

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: शहर के आपराधिक जगत में लंबे समय से दहशत फैलाकर फरार चल रहा कुख्यात अपराधी रिंकू सेठ उर्फ सौरभ शर्मा आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस की स्पेशल टीम ने बुधवार को जयपुर जिले के शाहपुरा थाना क्षेत्र के हरदासवाली, वार्ड नंबर 3, अमरपूरा रोड से उसे गिरफ्तार किया। इस अभियान की जानकारी जिला पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रिंकू सेठ के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, रंगदारी समेत पांच गंभीर आपराधिक केस दर्ज हैं। रिंकू कभी जमशेदपुर के चर्चित अपराधी अमरनाथ सिंह के गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा है। वह पहले भी चोरी, रंगदारी, फायरिंग व हत्या जैसे मामलों में जेल जा चुका है। जेल से बाहर आने के बाद उसने अमरनाथ गिरोह को दोबारा सक्रिय करने और शहर में वसूली व दहशत फैलाने की कोशिश की थी।

तकनीकी निगरानी और मेहनती टीम वर्क

पुलिस ने लगातार तकनीकी सर्विलांस और खुफिया सूचना के दम पर धैर्यपूर्वक बड़ी कार्रवाई करते हुए रिंकू सेठ को जयपुर से दबोचा। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उम्मीद है कि शहर में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण होगा और आम जनजीवन में सुरक्षा का भरोसा लौटेगा।

गोलीकांड में भी नाम

रिंकू सेठ पर 1 फरवरी 2024 को सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के पांडेय घाट चौधरी होटल के पास हुए गोलीकांड का भी आरोप है, जिसमें बानेश्वर नामता उर्फ मानस घायल और उसके साथी टकलू लोहार की मौत हो गई थी।

अपराधियों के नेटवर्क पर शिकंजा

पुलिस का कहना है कि रिंकू सेठ से लगातार पूछताछ की जा रही है और उसके गिरोह के अन्य सदस्यों तथा पुराने केसों की भी गहरी जांच चल रही है। अधिकारियों को उम्मीद है कि रिंकू सेठ की गिरफ्तारी से जमशेदपुर में संगठित अपराधों पर बड़ी रोक लगेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram