फॉण्ट कनवर्टर NEW

दीपवाली की रात ‘स्क्रैप टाल’ जलकर खाक!, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के गोला बस्ती में सोमवार देर रात लगी आग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। एक स्क्रैप टाल में उठीं भीषण लपटों ने आसपास के क्षेत्र को दहशत में डाल दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि पास की

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के गोला बस्ती में सोमवार देर रात लगी आग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। एक स्क्रैप टाल में उठीं भीषण लपटों ने आसपास के क्षेत्र को दहशत में डाल दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि पास की बस्ती तक पहुंचने लगी, लेकिन फायर ब्रिगेड की तत्परता ने एक बड़े हादसे को टाल दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग रात लगभग डेढ़ बजे लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पटाखे की चिंगारी से आग लगने की आशंका है। कुछ ही मिनटों में लपटें इतनी बढ़ गईं कि आस-पास के घरों के लोग अपने सामान लेकर बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

संपत्ति खाक, पर जनहानि नहीं

इस हादसे में करीब पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई, हालांकि गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि दमकल की टीम समय पर नहीं पहुंचती, तो आग पास की घनी बस्ती में फैल सकती थी।

स्क्रैप टाल के मालिक सुरेंद्र गुप्ता ने बताया, “रात में पूजा कर घर लौटने के कुछ समय बाद फोन आया कि टाल में आग लग गई है। पहुंचकर देखा तो पूरा टाल जल रहा था।”

विधायक सरयू राय मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही पश्चिमी विधानसभा के विधायक सरयू राय ने तुरंत प्रशासनिक टीम को अलर्ट किया। उनके प्रतिनिधि नीरज सिंह भी रात में ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि “स्थानीय कार्यकर्ताओं से जैसे ही खबर मिली, तुरंत विधायक सरयू राय को अवगत कराया गया। उनकी पहल पर दमकल की अतिरिक्त गाड़ियां भेजी गईं, जिससे आग को फैलने से रोका जा सका।”

मंगलवार की सुबह विधायक सरयू राय खुद घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आग प्रभावित टाल मालिक से मुलाकात की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। फिलहाल, प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram