फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: पुलिसिया कार्रवाई में फरार डोडा तस्कर झाड़ेश्वर महतो गिरफ्तार

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। शनिवार को पुलिस ने डोडा तस्करी मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। शनिवार को पुलिस ने डोडा तस्करी मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान झाड़ेस्वर महतो उर्फ फुचू महतो (42 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम शंखाभंगा, थाना बरसोल का निवासी है। आरोपी के पिता का नाम दिजेन महतो बताया गया है। यह गिरफ्तारी बहरागोड़ा थाना कांड संख्या 59/2025, दिनांक 27 अगस्त 2025 के तहत धारा 15(बी) एनडीपीएस एक्ट 1985 के अंतर्गत की गई है।

यह वही मामला है, जिसमें पुलिस ने अगस्त महीने में 20 किलोग्राम डोडा बरामद किया था। बरामदगी के बाद से ही झाड़ेस्वर महतो फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

फरारी के दो महीने बाद गिरफ्त में आया आरोपी

थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने गांव के आसपास देखा गया है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी की और आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के लिए पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram