फॉण्ट कनवर्टर NEW

बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती की तबीयत बिगड़ी, जमशेदपुर के TMH में भर्ती

East Singhbhum : जिला स्थित बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती की शुक्रवार सुबह जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराई गई। विधायक को गुरुवार से पेट दर्द की शिकायत थी, लेकिन देर रात उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें

अपनी भाषा में पढ़ें

East Singhbhum : जिला स्थित बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती की शुक्रवार सुबह जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराई गई। विधायक को गुरुवार से पेट दर्द की शिकायत थी, लेकिन देर रात उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम ने उनका त्वरित इलाज शुरू कर दिया। उन्हें फिलहाल स्लाइन दी जा रही है और दर्द की असल वजह जानने के लिए जरूरी जांच की जा रही है। चिकित्सक विधायक को गहन निगरानी में रखे हुए हैं ताकि किसी भी प्रकार की जटिलता से बचा जा सके।

विधायक की तबीयत बिगड़ने की खबर फैलते ही उनके समर्थक, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ता और शुभचिंतक बड़ी संख्या में टीएमएच पहुंचे। सुरक्षा कारणों और चिकित्सकीय जरूरतों को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने मुलाकात सीमित कर दी।

पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने बताया कि विधायक का स्वास्थ्य अब स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में सुधार हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि समीर मोहंती जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने क्षेत्र के लोगों के बीच लौटेंगे और जनता के बीच अपने कार्यों को जारी रखेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram