फॉण्ट कनवर्टर NEW

छात्रा का शव पंखे से लटका मिला, दो दिन पहले ही लिया था किराए पर कमरा

Ranchi : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया में एक बीबीए की छात्रा का शव उसके किराए के कमरे में पंखे से लटका मिला। मृतका की पहचान 21 वर्षीय स्वाति कुमारी के रूप में हुई है, जो सासाराम (बिहार) की रहने वाली थी और रांची की

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया में एक बीबीए की छात्रा का शव उसके किराए के कमरे में पंखे से लटका मिला। मृतका की पहचान 21 वर्षीय स्वाति कुमारी के रूप में हुई है, जो सासाराम (बिहार) की रहने वाली थी और रांची की एक निजी विश्वविद्यालय से बीबीए सेकेंड ईयर की छात्रा थी।

जानकारी के अनुसार, स्वाति ने दो दिन पहले ही मकान मालिक से कमरा किराए पर लिया था। रविवार को जब कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला, तो मकान मालिक ने झांका और स्वाति को दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका पाया। सूचना मिलने पर जगन्नाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। छात्रा के मोबाइल फोन को साक्ष्य के रूप में जब्त किया गया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है।

थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग, मानसिक दबाव या अन्य किसी वजह से जुड़ी सभी संभावनाओं पर जांच की जा रही है। स्वाति हाल ही में तीन अक्टूबर को अपने घर सासाराम से रांची लौटी थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और उनके बयान के बाद मामले की दिशा और स्पष्ट हो सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram