Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»फोन में बतियाते पकड़े प्रेमिका के परिजन, कर दिया प्रेमी की ह’त्या, जानें..
Jharkhand

फोन में बतियाते पकड़े प्रेमिका के परिजन, कर दिया प्रेमी की ह’त्या, जानें..

By Samsul HaqueOctober 24, 20242 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Palamu : डालटनगंज के आबादगंज के शुभम अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफलता प्राप्त कर ली है। मामले में  मृतक की प्रेमिका विजेता कुमारी उर्फ गुड्डी, उसकी मां अनिता कुवंर, भाई नीतेश कुमार और अजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। घटना में इस्तेमाल टांगी को बरामद कर लिया गया है।

ज्ञात हो कि  बुधवार की सुबह मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ गांव के डीटीएस टोला में रेलवे लाइन के किनारे से शुभम अग्रवाल की डेडबॉडी बरामद की गयी थी। शुभम की तेज धारदार हथियार से हत्या हुई थी। इस संबंध में शुभम के भाई सौगंध अग्रवाल उर्फ वैष्णव चंद्र मितल के द्वारा मृतक की प्रेमिका, उसकी मां, चाचा एवं अन्य के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया था।

सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद ने गुरुवार शाम चार बजे सदर थाना में जानकारी दी कि घटना सामने आने और मामला दर्ज होने के बाद तेजी से अनुसंधान किया गया और मृतक की प्रेमिका, मां, भाई एवं एक अन्य रिश्तेदार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि शुभम और गुड्डी के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार की रात शुभम गुड्डी से मिलने सुआ स्थित उसके घर पर गया था, जहां पर उसकी कुल्हाड़ी से हत्या कर शव को रेलवे टैक पर फेंक दिया गया। शुभम एवं विजेता के बीच प्रेम संबंध आबादगंज से बना था। दरअसल, विजेता की रिश्तेदारी आबादगंज में है। यहां विजेता का आना जाना होता था। शुभम की दोस्ती उस घर में थी। इस क्रम में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी एवं प्रेम संबंध स्थापित हुआ।

चर्चा है कि शुभम विजेता से मिलने उसके घर गया था। दोनों साथ बैठे थे एवं बात कर रहे थे। इसी बीच अचानक उसकी मां एवं अन्य लोग वहां टांगी लेकर पहुंचे एवं आते ही शुभम पर वार कर दिया। पहले वार को रोकने में शुभम की दाहिने हाथ की उंगली कट गयी। दूसरा-तीसरा वार उसके सिर पर किया गया, जिससे शुभम गिर गया। बाद में उसकी मौत हो गयी। शव को घटनास्थल से उठाकर रेलवे लाइन किनारे फेंक दिया गया था।

इस खबर को भी पढ़ें : बेटी के लव मैरिज से खफा पिता ने प्रेमी की बहन से किया दु’ष्कर्म

इस खबर को भी पढ़ें : भागलपुर: प्रेमी के घर धरने पर बैठी प्रेमिका ने काटी कलाई

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.