Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»राजीव रंजन प्रसाद का बड़ा दावा : बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को मिलेगी 225 से ज्यादा सीटें
#Trending

राजीव रंजन प्रसाद का बड़ा दावा : बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को मिलेगी 225 से ज्यादा सीटें

By Muzaffar HussainSeptember 7, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Araria : जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने अररिया में प्रेसवार्ता के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में NDA गठबंधन को 225 से अधिक सीटें मिलेंगी, जबकि विपक्षी दलों की हालत इतनी खराब होगी कि वे विपक्ष में बैठने लायक सीटें भी हासिल नहीं कर पाएंगे।

प्रसाद ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दोनों दल केवल वादे करने में माहिर हैं, लेकिन जनता अब झूठ और भ्रम फैलाने वालों को अच्छी तरह पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में विकास की लंबी लकीर खींच दी है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन चुका है।

उन्होंने आंकड़े पेश करते हुए बताया कि वर्तमान में जब वैश्विक विकास दर 3 फीसदी है, वहीं भारत का विकास दर 7.8 फीसदी और बिहार का 14 फीसदी है। यही कारण है कि इस बार का विधानसभा चुनाव “विकास बनाम झूठे वादों” के बीच होगा।

जदयू प्रवक्ता ने कहा कि नीतीश कुमार सरकार ने 51 लाख लोगों को रोजगार दिया है और आने वाले समय में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने दावा किया कि कोरोना काल के बाद से बिहार में पलायन पूरी तरह से रुक गया है और अब कामगार राज्य में ही रोजगार पा रहे हैं। जीविका दीदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार उनके खाते में 10 हजार रुपये की सहायता राशि दे रही है और 2 लाख रुपये तक की मदद भी उपलब्ध करवा रही है।

प्रसाद ने आगे कहा कि नीतीश-मोदी की जोड़ी “परफॉर्मेंस की जोड़ी” है। बिहार में हर घर तक बिजली पहुंचाई गई है। आज राज्य में 8800 मेगावाट बिजली की खपत हो रही है, जिसमें 125 मेगावाट बिजली मुफ्त दी जा रही है। यह बिहार के समृद्ध और उन्नत भविष्य का संकेत है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जैसे नेता सिर्फ गाली-गलौज और झूठे प्रोपगेंडा में लगे हुए हैं। दरभंगा की एक रैली का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी मंच से प्रधानमंत्री की दिवंगत मां तक को अपशब्द कहे गए। बाद में भ्रम फैलाने की कोशिश की गई कि यह सब NDA द्वारा किया गया है, लेकिन बिहार की जनता ने विपक्ष के इस षड्यंत्र को सड़क पर उतरकर उजागर कर दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

रांची में नहीं होगी तेल की किल्लत : प्रशासन ने कहा- ‘पेट्रोल-डीजल का स्टॉक फुल’

May 12, 2026

1 जून से शुरू होगी CEE परीक्षा, रांची सेना भर्ती कार्यालय ने जारी किया शेड्यूल

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.