अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi : सामाजिक संस्था भारतीय एकता कमेटी के तत्वाधान में आज करबला टैंक रोड, मिशन चौक स्थित संत मारिया महागिरजाघर के पास गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन के पैकेट और पानी की बोतलें वितरित की गईं। यह कार्यक्रम दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन और आज़ाद सिपाही के वरिष्ठ संपादक व वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय हरि नारायण सिंह की स्मृति में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर संगठन के संस्थापक अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने कहा कि झारखंड के महान नेता और संघर्षशील व्यक्तित्व स्वर्गीय शिबू सोरेन, जिन्हें स्नेहपूर्वक गुरु जी कहा जाता है, ने झारखंड की अस्मिता और पहचान के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि गुरु जी को शीघ्र भारत रत्न सम्मान से नवाज़ा जाए।
साथ ही उन्होंने स्वर्गीय हरि नारायण सिंह को भी भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके लिए आत्मिक शांति की प्रार्थना की। मुस्तफा ने कहा कि ये दोनों हस्तियां झारखंड की पहचान थीं और हमेशा झारखंडवासियों के दिलों में जिंदा रहेंगी।
भारतीय एकता कमेटी ने संकल्प लिया कि आगे भी इन महान विभूतियों की याद में सामाजिक कार्यों का आयोजन जारी रहेगा। संस्था का मानना है कि सच्ची श्रद्धांजलि केवल शब्दों से नहीं बल्कि समाज की सेवा से दी जा सकती है और गरीबों की मदद इसी दिशा में एक कदम है।

