Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»चैनपुर प्रखंड के बुकमा गांव में जंगली हाथी का कहर घर और फसल बर्बाद
Jharkhand

चैनपुर प्रखंड के बुकमा गांव में जंगली हाथी का कहर घर और फसल बर्बाद

By Shiwam KeshriAugust 24, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

 चैनपुर प्रखंड के बुकमा गांव में जंगली हाथियों के आतंक से ग्रामीण भय के साए में जीने को मजबूर हैं। हाल ही में, एक जंगली हाथी ने गांव में घुसकर एक घर और एक एकड़ धान की फसल को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण लगातार बिजली की समस्या और वन विभाग से मदद न मिलने के कारण परेशान हैं।यह घटना शनिवार रात करीब 11:30 बजे की है, जब एक हाथी अचानक जाड़ी की ओर से गांव में घुस आया। हाथी ने बुकमा निवासी फागी देवी पति दशरथ भगत के घर को निशाना बनाया। उसने घर को चारों ओर से घूम-घूमकर तोड़ दिया और घर के अंदर रखा सारा सामान नष्ट कर दिया। घर में रखा धान, चावल और अन्य जरूरी सामान भी पूरी तरह से बर्बाद हो गया।फागी देवी और उनके पति खेतिहर मजदूर हैं और अपनी आजीविका चलाने के लिए खेती पर ही निर्भर हैं। इस घटना के बाद, उनके पास खाने के लिए एक दाना भी नहीं बचा है और वे फिलहाल दूसरे के घर में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद भी वन विभाग का कोई अधिकारी उनके घर का मुआयना करने तक नहीं पहुंचा है।इसी रात, हाथी ने एक और ग्रामीण, परवीन उरांव के खेत में घुसकर करीब एक एकड़ में लगी धान की फसल को रौंद डाला, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है।ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब हाथी गांव में आए हैं। वे अक्सर गांव में घूमते रहते हैं, जिससे जान-माल के नुकसान का खतरा हमेशा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक महीने से गांव में बिजली नहीं है, जिससे अंधेरे में हाथियों से खुद का बचाव करना और भी मुश्किल हो गया है। बसन्त भगत, केमी नगेशिया ने वन विभाग से तुरंत टॉर्च, पटाखे और अन्य सामग्री देने की मांग की है, ताकि वे हाथियों को भगा सकें। कहा, “जब तक विभाग हमें मदद नहीं देगा, तब तक कभी भी जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है।विभाग मस्त है और हम ग्रामीण त्रस्त हैं।”ग्रामीणों ने सरकार और वन विभाग से जल्द से जल्द इस समस्या पर ध्यान देने और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की अपील की है

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.