फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची उपायुक्त की बड़ी बैठक: महिला सशक्तिकरण और विकास परियोजनाओं पर खास फोकस

Ranchi News : उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारियों के साथ एक महत्त्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में उप विकास आयुक्त सौरभ भुवनिया, अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार समेत जिले के सभी वरीय अधिकारी मौजूद

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारियों के साथ एक महत्त्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में उप विकास आयुक्त सौरभ भुवनिया, अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार समेत जिले के सभी वरीय अधिकारी मौजूद थे।

बैठक का उद्देश्य जिले में चल रही विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना था। उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर परियोजनाओं को पूरा करें और समन्वय के साथ कार्य करें।

महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर
उपायुक्त ने बताया कि “मंईया सम्मान से स्वावलंबन योजना” के तहत बड़ी संख्या में महिलाओं को बकरी पालन, मुर्गी पालन और अंडा उत्पादन जैसे कार्यों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा ताकि अधिक से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।

जनशिकायतों के समाधान को प्राथमिकता
उपायुक्त श्री भजंत्री ने सभी प्रखंड विकास और अंचल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक मंगलवार को नागरिकों की शिकायतें सुनें और शेष कार्यदिवसों में कम से कम एक घंटा जनसंपर्क के लिए आरक्षित रखें। आम लोगों से सम्मानजनक व्यवहार करते हुए समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना की समीक्षा
बैठक में मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के भुगतान की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन योग्य लाभुकों को राशि नहीं मिली है, उनका आधार मैपिंग शीघ्र पूरा कर भुगतान सुनिश्चित करें।

रेड क्रॉस भवन की मरम्मत और आदिवासी महोत्सव की तैयारी
इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के भवन की मरम्मत के लिए डीएमएफटी फंड से प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया। साथ ही आगामी विश्व आदिवासी महोत्सव की तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूरा करने को कहा गया।

उपायुक्त ने अंत में सभी अधिकारियों से पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा की भावना से कार्य करने की अपील की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram