फॉण्ट कनवर्टर NEW

छात्रवृत्ति और साइकिल योजना को दें गति, क्रियान्वयन में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : चमरा लिंडा

Ranchi News : अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक रांची में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने की। इस दौरान मंत्री ने विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक रांची में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने की। इस दौरान मंत्री ने विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि हर जरूरतमंद छात्र तक योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शिता के साथ पहुँचे।

श्री लिंडा ने विशेष रूप से प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं तथा साइकिल वितरण योजना की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि छात्रवृत्तियों के भुगतान में कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन जिलों में छात्रवृत्ति की राशि उपलब्ध है, वहां लंबित मामलों का तत्काल निपटारा करने को कहा गया।

उन्होंने यह भी बताया कि पिछड़े वर्ग के छात्रों को पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि शीघ्र मिले, इसके लिए भारत सरकार से पत्राचार तेज किया जाएगा। छात्र सहायता के मामले में किसी भी स्तर पर देरी स्वीकार नहीं होगी।

साथ ही, मंत्री ने सभी जिला कल्याण पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर धरातल पर उतारना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी दोहराया कि यदि क्रियान्वयन में लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में कल्याण सचिव कृपा नंद झा और कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी ने भी योजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। राज्य के सभी जिलों से परियोजना निदेशक (ITDA) एवं जिला कल्याण पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram