Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Sports»गुजरात टाइटंस में हिस्सेदारी के लिए अडानी समूह की जोर आजमाइश
Sports

गुजरात टाइटंस में हिस्सेदारी के लिए अडानी समूह की जोर आजमाइश

By Samsul HaqueJuly 20, 20243 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

New Delhi : आईपीएल का खेल भारत सहित पूरे दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास है। देश-विदेश की कंपनियां भी इसमें औद्योगिक मुनाफे के वास्ते अलग-अलग तरह की हिस्सेदारी खरीदती हैं। इस बीच रिपोर्ट्स आ रहीं हैं कि एशिया के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी की कंपनी अडानी ग्रुप और गैस, फार्मा जैसे सेक्टर्स की दिग्गज कंपनी टॉरंट ग्रुप आईपीएल की टीम गुजरात टाइटंस की हिस्सेदारी खरीदने की दौड़ में है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका की निजी इक्विटी फर्म सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स इन दोनों ग्रुपों के साथ अपनी हिस्सेदारी बेचने की बातचीत कर रही है। जबकि वह थोड़ी हिस्सेदारी अपने पास ही रखेगी। गौरतलब है कि अगर सीवीसी कैपिटल की बातचीत अडानी ग्रुप या टॉरंट ग्रुप के साथ सफल होती है, तब ये डील फरवरी 2025 के बाद फाइनल हो जाएगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि फरवरी 2025 के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का नई टीमों को हिस्सेदारी बेचने से रोकने वाला लॉक-इन पीरियड समाप्त हो जाएगा।

रिपोर्ट में कहा गया कि गुजरात टाइटंस (जीटी) की वैल्यू 1 अरब डॉलर से 1.5 अरब डॉलर के बीच हो सकती है। सीवीसी कैपिटल ने 2021 में 5,625 करोड़ रुपये में फ्रेंचाइजी खरीदी थी। हालांकि, यह डील अब तीन साल पुरानी हो गई है। 2021 में आईपीएल की अहमदाबाद फ्रेंचाइजी अडानी और टॉरंट, दोनों ग्रुप खरीदना चाहते थे, लेकिन यह डील चूक जाने के बाद अब इस साल अदाणी और टोरंट गुजरात टाइटंस में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदने के लिए आक्रामक रूप से कंपटीशन कर रहे हैं।

बता दें कि गुजरात टाइटंस साल 2022 में आईपीएल टीम में शामिल हुई थी। लखनऊ सुपरजॉयंट्स भी इसी साल आईपीएल में शामिल होने वाली दूसरी टीम थी। हालांकि, अदाणी ग्रुप साल 2023 में वीमेन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की अहमदाबाद फ्रैंचाइजी को 1,289 करोड़ रुपये में हासिल करने में सफल हो गया था। इसके अलावा, अदाणी ग्रुप के पास अभी यूएई बेस्ड इंटरनेशनल लीग टी20 की भी फैंचाइजी है। वहीं अमेरिकी पीई फर्म सीवीसी कैपिटल की बात करें तब इसकी भारत में न केवल गुजरात टाइटंस में हिस्सेदारी है बल्कि, इसने हॉस्पिटल चेन ‘हेल्थकेयर ग्लोबल’ और केमिकल सेक्टर की कंपनी ‘सज्जन इंडिया’ और डेटा एंड प्रोफेशनल सर्विस कंपनी यूनाइटेड लेक्स में भी हिस्सेदारी है। बता दें कि मौजूदा समय में सीवीसी कैपिटल के पास प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां 193 बिलियन डॉलर की है।

इस खबर को भी पढ़ें : टी20 सीरीज के लिये टीम इंडिया का ऐलान, गिल होंगे कप्तान

इस खबर को भी पढ़ें : सिमडेगा की सलीमा टेटे बनी महिला हॉकी टीम की कप्तान

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

IND vs ENG 1st T20: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, वैभव को मौका नहीं

July 1, 2026

Women’s T20 World Cup: वेस्टइंडीज 125 रन पर सिमटी, ऑस्ट्रेलिया को फाइनल के लिए 126 रन का लक्ष्य

June 30, 2026

Women’s T20 World Cup: पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 37 रन से हराया, टूर्नामेंट का अंत जीत के साथ

June 27, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अक्षरों का जादू, हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

July 2, 2026

बोकारो में नकली पापड़ बनाने का आरोप, फूड प्रोसेसिंग यूनिट पर छापा, कई सामान जब्त

July 2, 2026

चंदनकियारी को मिली बड़ी सौगात, हिंदुस्तान ऑटो एजेंसी ने शुरू किया नया Hero शोरूम

July 2, 2026

चास को स्वच्छ और सुंदर बनाने की तैयारी तेज, मेन रोड से बाइपास तक चलेगा सफाई अभियान

July 2, 2026

8 दिन के ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी, चेन छिनतई गैंग का सरगना समेत 5 आरोपी दबोचे गए

July 2, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.