Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»विकास भारती में राज्यपाल का आगमन: जनजातीय सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के प्रयासों की सराहना
Jharkhand

विकास भारती में राज्यपाल का आगमन: जनजातीय सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के प्रयासों की सराहना

By Shiwam KeshriJune 22, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

गुमला, 22 जून, 2025 – आज झारखंड राज्य के महामहिम राज्यपाल, श्रीमान संतोष गंगवार जी ने गुमला ज़िले के बिशुनपुर प्रखंड स्थित विकास भारती के केंद्रीय मुख्यालय तक्षशिला आश्रम का दौरा किया।
महामहिम राज्यपाल के आगमन पर ज्ञान निकेतन विकास भारती की छात्राओं ने मुख्य द्वार पर क्षेत्रीय जनजातीय भाषा में स्वागत गीत प्रस्तुत कर और उनका परिछन कर हार्दिक स्वागत किया। इसके उपरांत, राज्यपाल महोदय ने विकास भारती के मुख्य द्वार पर स्थित भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि के पश्चात, महामहिम राज्यपाल ने विकास भारती के अतिथि शाला विश्वेश्वरैया भवन में क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों के साथ भोजन कर विश्राम किया। इस दौरान, प्रबुद्ध जनों ने राज्यपाल को विकास भारती की स्थापना के साथ-साथ श्री अशोक भगत जी द्वारा जनजातीय समाज के उत्थान और संवर्धन के लिए विगत वर्षों में किए गए विभिन्न प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जल, जंगल एवं ज़मीन के संरक्षण हेतु किए गए अथक प्रयासों से भी महामहिम को बारीकी से अवगत कराया।
भोजन और विश्राम के उपरांत, महामहिम राज्यपाल ने विकास भारती द्वारा संचालित विभिन्न इकाइयों का सूक्ष्म अवलोकन किया। उन्होंने सृजन परिसर में स्थापित विभिन्न स्टालों जैसे कुम्हारगिरि, सी.एफ.सी., कारीगर पंचायत, भेषज उद्यान, गौशाला और सुक्का बृजिया हॉस्पिटल का भ्रमण किया। सृजन परिसर में ही स्थित महात्मा गांधी सभागार के सामने महामहिम ने मौलश्री का पौधारोपण भी किया।
भ्रमण के बाद, महामहिम राज्यपाल ने विकास भारती द्वारा विगत 36 वर्षों से जनजातीय समाज के बच्चों/बच्चियों के लिए चलाए जा रहे निःशुल्क विद्यालय “ज्ञान निकेतन” का दौरा किया। यहाँ उन्होंने बच्चों के साथ “बाल संवाद कार्यक्रम” में भाग लिया। इस कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल ने कहा कि देश के लिए विकास भारती के कार्यों की अत्यंत आवश्यकता है और आने वाले समय में इनके कार्यों के अनुभव का लाभ देश को मिलेगा। उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि आज शिक्षा के माध्यम से ही प्रगति संभव है और देश की प्रगति के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि अगली बार जब वह आएंगे तो बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी करेंगे।
इस कार्यक्रम में पद्म श्री अशोक भगत ने महामहिम राज्यपाल का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया और विकास भारती के कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर गुमला जिले की उपायुक्त श्रीमती प्रेरणा दीक्षित और गुमला जिले के एसपी देव भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों और किसानों को 10,000 पौधों का वितरण भी किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा चतरा पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह से जुड़े एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से गिरोह के लिए रंगदारी, धमकी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस की टेक्निकल सेल द्वारा किए गए अनुसंधान में खुलासा हुआ है कि कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान फिलहाल दुबई में छिपा हुआ है और वहीं से अपने गिरोह का संचालन कर रहा है। बताया जा रहा है कि वह इंटरनेट कॉलिंग और सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल कर अपने गुर्गों के संपर्क में रहता है तथा रंगदारी व आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के निर्देश देता है। गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में कई अहम डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। पुलिस इन साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के आर्थिक नेटवर्क और स्थानीय सहयोगियों की भी जांच की जा रही है। चतरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में संगठित अपराध, रंगदारी और अपराधियों के नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से प्रिंस खान गिरोह की गतिविधियों पर प्रभाव पड़ेगा और आने वाले दिनों में इस मामले में कई अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को रंगदारी, धमकी या गिरोह से संबंधित कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही ह।

July 12, 2026

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

RECENT ADDA.

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.