फॉण्ट कनवर्टर NEW

मुख्यमंत्री से एम्स निदेशक की मुलाकात, दीक्षांत समारोह और विस्तार योजनाओं पर हुई चर्चा

Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज उनके आवासीय कार्यालय में एम्स, देवघर के निदेशक डॉ सौरभ वार्ष्णेय और उपनिदेशक (प्रशासन) अभिक दास ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को 11 जून को आयोजित होने वाले एम्स देवघर के पहले दीक्षांत

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज उनके आवासीय कार्यालय में एम्स, देवघर के निदेशक डॉ सौरभ वार्ष्णेय और उपनिदेशक (प्रशासन) अभिक दास ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को 11 जून को आयोजित होने वाले एम्स देवघर के पहले दीक्षांत समारोह के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा।

बैठक के दौरान निदेशक ने मुख्यमंत्री को एम्स में उपलब्ध उन्नत चिकित्सा सुविधाओं और सेवाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल के भविष्य के विस्तार से जुड़ी कार्य योजनाओं से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने संस्थान के विकास में राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram