Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»पाक दस्तावेज़ का खुलासा: भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में कई ‘अनकहे’ ठिकानों पर भी की थी स्ट्राइक
World

पाक दस्तावेज़ का खुलासा: भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में कई ‘अनकहे’ ठिकानों पर भी की थी स्ट्राइक

By Samsul HaqueJune 5, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: भारत द्वारा 7 मई को अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान के एक आधिकारिक सैन्य दस्तावेज़ ने बड़ा खुलासा किया है। दस्तावेज़ के अनुसार, भारत ने न केवल सार्वजनिक रूप से घोषित आतंकी ठिकानों पर, बल्कि पेशावर, झंग, हैदराबाद (सिंध), गुजरात (पंजाब), बहावलनगर, अटक और चोर जैसे संवेदनशील इलाकों में भी हमला किया। हालांकि, भारत की ओर से इन स्थानों का कोई जिक्र नहीं किया गया था। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह जानबूझकर उठाया गया एक ‘रणनीतिक कदम’ था।

विशेषज्ञों का अनुमान है कि भारत ने रणनीति के तहत केवल कुछ टारगेट्स की सार्वजनिक घोषणा की और बाकी को पाकिस्तान के खुद स्वीकार करने तक गोपनीय रखा। इसका उद्देश्य यह था कि पाकिस्तान खुद अपने नुकसान की जानकारी उजागर करे, जिससे उसकी विश्वसनीयता और बचाव की क्षमता पर सवाल खड़े हों।

भारतीय वायुसेना ने इस ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद के बहावलपुर मुख्यालय और लश्कर-ए-तैयबा के मुरिदके स्थित प्रशिक्षण केंद्र सहित कम से कम 9 प्रमुख आतंकी ठिकानों को नष्ट करने की पुष्टि की थी। ऑपरेशन के बाद 10:30 बजे दिन में एक वीडियो जारी कर इसका विवरण साझा किया गया था।

शहबाज बोले- भारत अब हमला नहीं करेगा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा है, कि भारत की ओर से दोबारा हमला होने की संभावना अब बहुत कम है। शरीफ ने इसके तीन प्रमुख कारण गिनाए हैं, जिनमें पहला अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक समर्थन और पाकिस्तान का शांतिपूर्ण रवैया। दूसरा ट्रम्प फैक्टर: अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा मध्यस्थता की भूमिका और अंतिम भारत की आर्थिक स्थिति जिसके तहत उन्होंने कहा कि युद्ध की स्थिति में नुकसान भारत को ही उठाना पड़ेगा। शरीफ ने यह भी जोड़ा कि, युद्ध अगर हुआ तो इसका सबसे बड़ा खामियाजा भारत को ही भुगतना पड़ेगा।

भारत की चुप्पी, पाकिस्तान की बेचैनी

इस पूरे घटनाक्रम में एक दिलचस्प विरोधाभास नजर आया है, जिसके तहत भारत ने जहां सटीक और सीमित जानकारी देकर संदेश दिया, वहीं पाकिस्तान को अपने ही दस्तावेज़ों के जरिए अतिरिक्त नुकसान की पुष्टि करनी पड़ी है। यह रणनीति भारत की साइलेंट स्ट्रेंथ की मिसाल मानी जा रही है। पूर्व राजनयिकों और सैन्य विशेषज्ञों का मानना है कि यह न केवल पाकिस्तान को रणनीतिक असमंजस में डालने का तरीका था, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की जवाबदेही और संयमपूर्ण छवि भी प्रस्तुत करता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

रांची में नहीं होगी तेल की किल्लत : प्रशासन ने कहा- ‘पेट्रोल-डीजल का स्टॉक फुल’

May 12, 2026

1 जून से शुरू होगी CEE परीक्षा, रांची सेना भर्ती कार्यालय ने जारी किया शेड्यूल

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.