फॉण्ट कनवर्टर NEW

चैनपुर: अंबाटोली में हाथियों ने मचाई तबाही, ग्रामीणों में डर

Jharkhand News: चैनपुर प्रखंड के कातिंग पंचायत अंतर्गत अंबाटोली गांव में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की रात दो हाथियों ने चार किसानों की सब्जी की फसलों को रौंदते हुए भारी नुकसान पहुंचाया। प्रभावित फसलों में टमाटर, खीरा,

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: चैनपुर प्रखंड के कातिंग पंचायत अंतर्गत अंबाटोली गांव में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की रात दो हाथियों ने चार किसानों की सब्जी की फसलों को रौंदते हुए भारी नुकसान पहुंचाया। प्रभावित फसलों में टमाटर, खीरा, कद्दू और मिर्च शामिल हैं।

प्रभावित किसानों में आलोक लकड़ा, अनिल लकड़ा, राजेश लकड़ा, बसरोपण लोहरा और ललिता टोप्पो ने बताया कि सुबह जब वे खेत पहुंचे, तो फसलें पूरी तरह नष्ट मिलीं और खेत के किनारे बनाए गए छप्पर को भी हाथियों ने तहस-नहस कर दिया था।

इस घटना से पूरे गांव में भय का माहौल है। कातिंग पंचायत की मुखिया मधुरा मिंज ने बताया कि वन विभाग को कई बार सूचित किया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सरकार से मांग की है कि किसानों को सुरक्षा सामग्री और उचित मुआवज़ा दिया जाए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते हाथियों के आतंक को रोका नहीं गया, तो उनकी फसलें और आजीविका दोनों खतरे में पड़ जाएंगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram