फॉण्ट कनवर्टर NEW

होंठ के ऑपरेशन के दौरान 9 महीने की बच्ची की मौत, पारस अस्पताल में हंगामा

रांची के पारस अस्पताल में 9 महीने की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्ची का होंठ जन्म से कटा हुआ था और परिजन उसका ऑपरेशन कराने के लिए लोहरदगा से रांची आए थे।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: रांची के पारस अस्पताल में 9 महीने की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्ची का होंठ जन्म से कटा हुआ था और परिजन उसका ऑपरेशन कराने के लिए लोहरदगा से रांची आए थे।

परिजनों के अनुसार, बच्ची को 18 अगस्त को पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 19 अगस्त की रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे दवा दी गई और 20 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे ICU में भर्ती कराया गया।

परिजनों का आरोप है कि बच्ची को ICU में ले जाने की जानकारी उन्हें पहले नहीं दी गई। बाद में ऑपरेशन के दौरान बच्ची की मौत की सूचना दी गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।

बच्ची की मौत के बाद अस्पताल में परिजनों और कर्मचारियों के बीच बहस हो गई। परिजनों ने बच्ची का शव लेने से भी इनकार कर दिया। उनका कहना है कि जब तक अस्पताल अपनी गलती स्वीकार नहीं करता, वे शव नहीं लेंगे।

परिजनों ने मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram