फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, 80 लोगों को किया गया रेस्क्यू

न्यू मार्केट थाना क्षेत्र के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित शिका इन होटल में बुधवार तड़के करीब 2 बजे भीषण आग लग गई। हादसे के समय होटल में ज्यादातर लोग सो रहे थे। आग और धुएं से होटल में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 2 महिलाओं

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

कोलकाता: न्यू मार्केट थाना क्षेत्र के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित शिका इन होटल में बुधवार तड़के करीब 2 बजे भीषण आग लग गई। हादसे के समय होटल में ज्यादातर लोग सो रहे थे। आग और धुएं से होटल में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 2 महिलाओं और 1 बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में सभी बांग्लादेशी नागरिक थे। वे इलाज के लिए कोलकाता आए हुए थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जहरीले धुएं के कारण दम घुटने से मौत होने की आशंका है।

आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव अभियान चलाकर करीब 80 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बचाव के दौरान 9 लोग बेहोशी की हालत में मिले, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने होटल के दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। फॉरेंसिक टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

घटनास्थल पर पहुंचे मंत्रियों ने भी स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने होटल के लाइसेंस, सुरक्षा व्यवस्था और संभावित लापरवाही की जांच के निर्देश दिए हैं। जांच पूरी होने के बाद आग की सही वजह सामने आने की उम्मीद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram