रांची : राजधानी रांची में दुर्गा पूजा की रौनक बढ़ने लगी है। आज यानी बुधवार को शहर के 9 प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन किया जाएगा। शाम 5:30 बजे से रात 7:30 बजे तक अलग-अलग जगहों पर उद्घाटन कार्यक्रम होंगे। इसके लिए पूजा समितियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
सबसे पहले शाम 5:30 बजे जिला स्कूल मैदान स्थित श्री राम लला पूजा समिति के पंडाल का उद्घाटन होगा। इसके बाद शाम 6 बजे बकरी बाजार के भारतीय युवक संघ, मेन रोड के चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति और बड़ा तालाब के पास राजस्थान मित्र मंडल के पंडाल का उद्घाटन किया जाएगा।
वहीं, शाम 7 बजे मोरहाबादी के गीतांजलि क्लब, रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति और अपर बाजार के बालकृष्ण स्कूल स्थित ज्योति संगम श्री दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का उद्घाटन होगा।
इसके अलावा रात 7:30 बजे बांग्ला स्कूल के ओसीसी क्लब तथा पूजा कमेटी और सुभाष चौक के त्रिकोण हवन कुंड दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का उद्घाटन किया जाएगा।
जानें किस पंडाल का कब होगा उद्घाटन
शाम 5:30 बजे: श्री राम लला पूजा समिति, जिला स्कूल मैदान
शाम 6 बजे: भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार
शाम 6 बजे: चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति, मेन रोड
शाम 6 बजे: राजस्थान मित्र मंडल, सेवा सदन पथ
शाम 7 बजे: गीतांजलि क्लब, मोरहाबादी
शाम 7 बजे: रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति
शाम 7 बजे: ज्योति संगम श्री दुर्गा पूजा समिति, अपर बाजार
रात 7:30 बजे: ओसीसी क्लब तथा पूजा कमेटी, बांग्ला स्कूल
रात 7:30 बजे: त्रिकोण हवन कुंड दुर्गा पूजा समिति, सुभाष चौक
पंडालों के उद्घाटन के बाद श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन कर सकेंगे। पूजा को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और आने वाले दिनों में पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।




