फॉण्ट कनवर्टर NEW

RTE लॉटरी में 89 बच्चों का चयन, 35 निजी स्कूलों में मिलेगा दाखिला

रांची जिले में RTE के तहत निजी स्कूलों की प्रवेश कक्षा में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर नामांकन के लिए दूसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी पूरी हो गई है। इस चरण में 35 निजी स्कूलों के लिए 89 बच्चों का चयन किया गया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : रांची जिले में RTE के तहत निजी स्कूलों की प्रवेश कक्षा में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर नामांकन के लिए दूसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी पूरी हो गई है। इस चरण में 35 निजी स्कूलों के लिए 89 बच्चों का चयन किया गया है।

224 आवेदन लॉटरी के लिए योग्य

RTE के दूसरे चरण में नामांकन के लिए कुल 224 आवेदन मिले थे। जांच और सत्यापन के बाद सभी 224 आवेदन ऑनलाइन लॉटरी के लिए योग्य पाए गए।

जिले के 39 मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 183 सीटों पर नामांकन के लिए प्रक्रिया शुरू की गई थी। ऑनलाइन लॉटरी के जरिए 35 स्कूलों में 89 बच्चों का चयन हुआ।

कक्षा 8 तक मुफ्त पढ़ाई

चयनित बच्चों का संबंधित स्कूलों में बिना किसी शुल्क के नामांकन होगा। उन्हें कक्षा 8 तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।

जिला प्रशासन के अनुसार, RTE के दोनों चरणों में अब तक कुल 722 सीटों पर नामांकन सुनिश्चित किया जा चुका है। निजी स्कूलों को चयनित बच्चों का नामांकन एक सप्ताह के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

पारदर्शी तरीके से हुई लॉटरी

ऑनलाइन लॉटरी की प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरी की गई। अधिकारियों ने बताया कि पात्र बच्चों को RTE का लाभ दिलाने के लिए जरूरी जांच और सत्यापन किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram