फॉण्ट कनवर्टर NEW

महागठबंधन प्रत्याशी को समर्थन करेगी 84 पंचायत

रांची। आगामी 13 एवं 20 नवंबर को होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव में जमिअतुल मोमेनिन चाैरासी पंचायत महागठबंधन प्रत्याशी को समर्थन करेगी। इस बाबत पंचायत की एक आवश्यक बैठक रविवार को जनाब हाजी मजहर की अध्यक्षता में महात्मा गांधी मार्ग स्थित भिखा पंचायत के कार्यालय

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। आगामी 13 एवं 20 नवंबर को होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव में जमिअतुल मोमेनिन चाैरासी पंचायत महागठबंधन प्रत्याशी को समर्थन करेगी। इस बाबत पंचायत की एक आवश्यक बैठक रविवार को जनाब हाजी मजहर की अध्यक्षता में महात्मा गांधी मार्ग स्थित भिखा पंचायत के कार्यालय में संपन्न हुई।

बैठक की शुरुआत झारखंड विधानसभा चुनाव पर परिचर्चा के साथ हुई जिसमें राज्य को एक स्थिर सरकार देने पर सबने सहमति जताई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चौरासी पंचायत इस बार महागठबंधन प्रत्याशी का समर्थन करेगी। इस बैठक में मुख्य रूप से पंचायत के संयोजक सिद्दीक अंसारी, हाजी मो मजहर, प्रो अशफाक आलम, महताब अंसारी, मो नौशाद, मो जबिउल्लाह, मो मोजम्मिल, रिजवान अंसारी, आरिफ कमर, मो हफिजुल हक, नाजिश अख्तर, नकीब अहमद, शोएब अंसारी, नदीम अनवर, मो परवेज अंसारी, मो जैदी, अतिकुर्रहमान, अकील अख्तर, शकील अंसारी समेत चौरासी पंचायत के कई प्रतिनिधि शामिल हुए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram