फॉण्ट कनवर्टर NEW

मुंबई कुर्ला क्रेन हादसे में 8 घायल, अस्पताल में भर्ती

मुंबई : कुर्ला इलाके में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MHADA) की बिल्डिंग के पास झुग्गी बस्ती में क्रेन गिरने से आठ लोग घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 3:04 बजे हुआ। घायलों में छह को सायन

कुर्ला

अपनी भाषा में पढ़ें

मुंबई : कुर्ला इलाके में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MHADA) की बिल्डिंग के पास झुग्गी बस्ती में क्रेन गिरने से आठ लोग घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 3:04 बजे हुआ। घायलों में छह को सायन अस्पताल और दो को कुर्ला भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई नगर निगम (BMC) के मुताबिक, दोनों अस्पतालों में भर्ती सभी आठ घायलों की हालत स्थिर है।

Read More : बच्चों को क्यों लगी मोबाइल की लत? रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

इंदिरा नगर इलाके में हुआ हादसा

घटना कुर्ला ईस्ट के इंदिरा नगर इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट के पीछे स्थित बंटारा भवन और MHADA बिल्डिंग के पास हुई। क्रेन झुग्गी वाले इलाके में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही BMC मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, 108 एम्बुलेंस सेवा और संबंधित बीएमसी वार्ड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। शुरुआती जानकारी में क्रेन के नीचे तीन से चार लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। सायन अस्पताल में भर्ती छह मरीजों और कुर्ला भाभा अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की हालत स्थिर बताई गई है। फिलहाल घायलों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

अतिक्रमण हटाने के लिए खड़ी की जा रही थी क्रेन

मौके पर मौजूद BMC के एक जूनियर इंजीनियर के मुताबिक, वहां MHADA की ओर से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाना था। इसी अभियान के लिए क्रेन को खड़ा किया जा रहा था। बताया गया कि क्रेन को चढ़ाने के लिए JCB मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से क्रेन बगल की झुग्गी बस्ती में जा गिरी। हादसे के सटीक कारणों और क्रेन को खड़ा करने के दौरान अपनाए गए सुरक्षा उपायों की जानकारी जांच के बाद स्पष्ट होगी। फिलहाल प्रशासन और संबंधित एजेंसियां घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram