फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में पुतला दहन के दौरान मारपीट-छेड़छाड़ का आरोप, 8 पर FIR

बोकारो के चंदनकियारी की रहने वाली प्रतिमा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के 8 कार्यकर्ताओं के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रतिमा ने आरोप लगाया है कि 21 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान आरोपियों ने उनके हाथ से

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: बोकारो के चंदनकियारी की रहने वाली प्रतिमा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के 8 कार्यकर्ताओं के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रतिमा ने आरोप लगाया है कि 21 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान आरोपियों ने उनके हाथ से पुतला छीन लिया, मारपीट और छेड़छाड़ की तथा अपशब्द कहने के साथ जान से मारने की धमकी दी।

प्रतिमा ने नवीन चंचल, उत्तम यादव, शाहबाज मलिक, मुस्ताक आलम, आशुतोष वर्मा उर्फ सोनू वर्मा, अंकिता वर्मा, डॉ. हेमलाल कुमार मेहता और अश्विनी शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

शिकायत में प्रतिमा ने बताया है कि नामजद आरोपियों के अलावा करीब 35-40 अन्य लोग भी मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने कथित तौर पर आरोपियों का साथ दिया। उन्होंने इन अज्ञात लोगों के खिलाफ भी विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है।

21 अगस्त के प्रदर्शन का किया जिक्र

प्रतिमा के मुताबिक, वह 21 अगस्त को JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में रांची में आयोजित प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। आंदोलन के दौरान वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला लेकर जा रही थीं।

उनका आरोप है कि इसी दौरान JMM कार्यकर्ताओं ने उनके हाथ से पुतला छीन लिया। इसका विरोध करने पर उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। प्रतिमा ने छेड़छाड़ और बदसलूकी का भी आरोप लगाया है।

शाहबाज मलिक पर लगाए विशेष आरोप

प्रतिमा ने अपनी शिकायत में शाहबाज मलिक का विशेष रूप से जिक्र किया है। उनका आरोप है कि शाहबाज ने उनके खिलाफ कथित तौर पर अभद्र, अपमानजनक और धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया।

प्रतिमा के अनुसार, उसी दौरान मुस्ताक आलम, अंकिता वर्मा, आशुतोष वर्मा, नवीन चंचल और अश्विनी शर्मा ने भी उनके साथ बदसलूकी की। शिकायत में कथित अपशब्दों का भी उल्लेख किया गया है।

वीडियो और तस्वीरों का दिया हवाला

प्रतिमा ने दावा किया है कि पूरे घटनाक्रम के वीडियो और तस्वीरें उपलब्ध हैं, जिनसे आरोपियों की पहचान की जा सकती है। उन्होंने घटना से संबंधित वीडियो फुटेज, CCTV फुटेज, ANI और अन्य समाचार एजेंसियों के वीडियो, सोशल मीडिया पोस्ट तथा प्रत्यक्षदर्शियों के मोबाइल में रिकॉर्ड वीडियो सुरक्षित रखने की मांग की है।

प्रतिमा का कहना है कि घटना के बाद वह भयभीत और अपमानित महसूस कर रही हैं। उन्होंने पुलिस से नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram