फॉण्ट कनवर्टर NEW

आकाशीय बिजली गिरने से 70 वर्षीय वृद्धा की मौत,पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सदर अस्पताल गुमला

गुमला, जिला के डुमरी प्रखंड अंतर्गत जुर्मु गांव में शुक्रवार की दोपहर एक दुखद घटना में आकाशीय बिजली गिरने से 70 वर्षीय बीरतीला तिर्की की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वह गांव के बाहर अपने मवेशियों को चरा रही थीं। स्थानीय

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला, जिला के डुमरी प्रखंड अंतर्गत जुर्मु गांव में शुक्रवार की दोपहर एक दुखद घटना में आकाशीय बिजली गिरने से 70 वर्षीय बीरतीला तिर्की की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वह गांव के बाहर अपने मवेशियों को चरा रही थीं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर में मौसम अचानक खराब हो गया और तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी। इसी दौरान एक तेज बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन और मुखिया को दी। सूचना मिलने के बाद, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया।

आपदा राहत कोष से मिलेगी मदद

गांव के मुखिया, प्रदीप मिंज ने बताया कि उन्होंने घटना की जानकारी ली है और प्रशासन से मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से जल्द से जल्द आर्थिक सहायता मिल सके। इस दुखद हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है और सभी ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि शोक संतप्त परिवार को जल्द से जल्द मदद दी जाए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram