चान्हो प्रखंड में बुधवार को पशुपालन योजना के तहत लाभुकों के बीच चूजों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के प्रयास से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस दौरान कुल 9 लाभुकों को 510 चूजे दिए गए। बंधु तिर्की ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण लोगों को स्वरोजगार से जोड़ना और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना है।
पशुपालन से बढ़ेगी आमदनी
बंधु तिर्की ने कहा कि पशुपालन ग्रामीण परिवारों के लिए अतिरिक्त आय का अच्छा साधन बन सकता है। उन्होंने लाभुकों से चूजों की अच्छी देखभाल करने और योजना का सही लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने की अपील की।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
अधिकारी और लाभुक रहे मौजूद
कार्यक्रम में चान्हो बीडीओ वरुण कुमार, सीओ संजीव कुमार, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सुसवी, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. हरविंदर पाल भगत सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। योजना के लाभुक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।




