फॉण्ट कनवर्टर NEW

5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर मुखदेव यादव ढेर, इंसास राइफल बरामद

Palamu : झारखंड के पलामू जिले में रविवार को एक बड़ी नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। मनातू और तरहसी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगलों काश और बंशी खुर्द के बीच हुई इस मुठभेड़ में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी

अपनी भाषा में पढ़ें

Palamu : झारखंड के पलामू जिले में रविवार को एक बड़ी नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। मनातू और तरहसी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगलों काश और बंशी खुर्द के बीच हुई इस मुठभेड़ में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (TSPC) का इनामी नक्सली कमांडर मुखदेव यादव मारा गया। उस पर झारखंड सरकार ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने घटनास्थल से उसका शव और एक इंसास राइफल बरामद की है।

पलामू की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने मुठभेड़ की पुष्टि की है और बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि यह वही नक्सली ग्रुप है, जिसके साथ 3 सितंबर को हुई मुठभेड़ में पलामू पुलिस के दो जवान शहीद हो गए थे।

इससे पहले सुरक्षाबलों ने 10 लाख के इनामी नक्सली कमांडर शशिकांत को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इस ऑपरेशन में कोबरा, जगुआर और पलामू पुलिस की टीमें शामिल की गईं। जैसे ही सुरक्षा बल जंगल में घुसे, टीएसपीसी के नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में कमांडर मुखदेव यादव ढेर हो गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram