फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

राजस्व शिविर में 1665 में से 444 हुए लाभान्वित, बिचौलिये पर नकेल

रांंची। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर 23 फरवरी 2025 रविवार को पुन: एक बार जिला के विभिन्न अंचलों में दाखिल-खारिज से संबंधित राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। पिछले 22 दिनों में यह तीसरा मौका है जब ज़िला के विभिन्न अंचलों में दाखिल-खारिज़ से

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

रांंची। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर 23 फरवरी 2025 रविवार को पुन: एक बार जिला के विभिन्न अंचलों में दाखिल-खारिज से संबंधित राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। पिछले 22 दिनों में यह तीसरा मौका है जब ज़िला के विभिन्न अंचलों में दाखिल-खारिज़ से संबंधित शिविर का आयोजन कर 10 डिसिमल तक के लंबित म्यूटेशन के मामलों का निष्पादन करते हुए आवेदकों को करेक्शन स्लिप (शुद्धि पत्र) निर्गत किया गया। इस क्रम में उपायुक्त श्री भजन्त्री स्वयं नामकुम अंचल पहुंंचे और आवेदकों को शुद्धि पत्र प्रदान किया जबकि अरगोड़ा, कांके, रातू एवं मांडर में वरीय पदाधिकारियों द्वारा आवेदकों को करेक्शन स्लिप प्रदान किया गया।

1665 मामलों में से 444 स्वीकृत, 775 मामले अस्वीकृत

पांच अंचलों में आयोजित दाखिल-खारिज राजस्व शिविर में कुल 1665 मामले आए। इनमें 444 मामले को स्वीकृत जबकि 775 मामले को अस्वीकृत किया गया। अरगोड़ा में 94 में से 32, नामकुम में 633 में से 217, कांके में 333 में से 54, रातू में 502 में से 99 एवं मांडर में 103 में से कुल 42 मामले स्वीकृत किये गए।

अस्वीकृत आवेदनों की वरीय पदाधिकारी करेंगे समीक्षा

अस्वीकृत आवेदनों की वरीय पदाधिकारी समीक्षा करेंगे। इस बाबत उपायुक्त ने पूर्व में ही निर्देश जारी कर दिया है। वरीय पदाधिकारी इस बात की समीक्षा करेंगे कि रिजेक्शन का कारण सही है अथवा नहीं।

बिचौलिये पर नकेल कसने का निर्देश

उपायुक्त ने एक बार फिर बिचौलिये पर नकेल कसने को कहा है। उन्होंने कहा है यदि अंचल कार्यालय में बिचौलिये दिखे तो फौरन स्थानीय थाना या पीसीआर को सूचित करें। उन्होंने आम लोगों से जिला प्रशासन द्वारा जन शिकायत के लिए जारी किए गए व्हाट्सएप नंबर 9430328080 (अबुआ साथी) पर इसकी जानकारी देने की बात कही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram