फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड के 37 पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने बहादुरी और बेहतर सेवा के लिए 37 पुलिसकर्मियों को प्रमोशन देने का आदेश जारी किया है। इनमें 12 दारोगा को प्रमोशन देकर इंस्पेक्टर बनाया गया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने बहादुरी और बेहतर सेवा के लिए 37 पुलिसकर्मियों को प्रमोशन देने का आदेश जारी किया है। इनमें 12 दारोगा को प्रमोशन देकर इंस्पेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा हवलदार, एएसआई और आरक्षी स्तर के जवानों को भी पदोन्नति दी गई है।

यह फैसला डीजीपी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समिति की बैठक में लिया गया। इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार) की ओर से प्रमोशन का आदेश जारी किया गया।

12 दारोगा बने इंस्पेक्टर

प्रमोशन पाने वाले दारोगाओं में सुशील टुडू, प्रभात रंजन राय, फागू होरो, रामेश्वर भगत, सत्येंद्र कुमार सिंह, अर्जुन कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, कुंदन कुमार, रौशन कुमार सिंह, विक्रांत कुमार, सदानंद सिंह और विश्वजीत कुमार सिंह शामिल हैं।

इन पुलिस अधिकारियों ने नक्सलियों और संगठित अपराध के खिलाफ कई अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी बहादुरी और बेहतर काम को देखते हुए प्रमोशन दिया गया है।

घटना की तारीख से मिलेगा वरिष्ठता लाभ

पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुसार, जिन घटनाओं के आधार पर पुलिसकर्मियों को प्रमोशन मिला है, उनकी वरिष्ठता उसी घटना की तारीख से मानी जाएगी। हालांकि, नए पद का वेतन और आर्थिक लाभ पद संभालने की तारीख से मिलेगा।

संबंधित जिलों के एसएसपी, एसपी और समादेष्टाओं को प्रमोट किए गए पुलिसकर्मियों का समायोजन जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

हवलदार और जवानों को भी प्रमोशन

प्रमोशन का लाभ सिर्फ अधिकारियों को नहीं मिला है। गुमला, सिमडेगा, खूंटी, हजारीबाग और रांची में तैनात कई हवलदारों और आरक्षियों को भी पदोन्नति दी गई है। कुछ जवानों को पिछली तारीख से प्रमोशन और वरिष्ठता का लाभ भी मिलेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram