फॉण्ट कनवर्टर NEW

धान अधिप्राप्ति सत्र की तैयारी तेज, अब 7 दिनों में किसानों के खातों में पहुँचेगी पूरी राशि

गुमला: उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार आज दिनांक शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में अपर समाहर्ता गुमला की अध्यक्षता में कृषि एवं सहकारिता विभाग के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी धान अधिप्राप्ति सत्र की तैयारी की समीक्षा की गई तथा अधिक

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला: उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार आज दिनांक शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में अपर समाहर्ता गुमला की अध्यक्षता में कृषि एवं सहकारिता विभाग के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी धान अधिप्राप्ति सत्र की तैयारी की समीक्षा की गई तथा अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में बताया गया कि पूर्व में किसानों को धान बिक्री की राशि दो किस्तों में उपलब्ध कराई जाती थी, जिससे उन्हें कई बार आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। किसानों के हित में इस व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार करते हुए यह निर्णय लिया गया है कि अब धान जमा करने के सात दिनों के भीतर ही संपूर्ण राशि सीधे किसानों के खातों में एकमुश्त भेज दी जाएगी।

रबी मौसम में प्राकृतिक आपदाओं से फसल को होने वाले संभावित नुकसान को देखते हुए फसल बीमा से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने तथा प्रखंडवार लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है। इसके लिए ग्रामीण स्तर पर जागरूकता बढ़ाने और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही गई।

बैठक में यह भी उल्लेख किया गया कि 15 दिसंबर 2025 से जिले के विभिन्न लैम्पस/पैक्स केंद्रों के माध्यम से धान क्रय प्रारंभ होने की संभावना है। इस बीच विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार कुछ बिचौलियों द्वारा किसानों से औने-पौने दामों पर धान खरीदने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त करने से वंचित हो सकते हैं। इस पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया गया कि अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में किसानों को जागरूक करें कि वे अपना धान केवल लैम्पस/पैक्स केंद्रों में ही बेचें, ताकि सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूरा लाभ उन्हें प्राप्त हो सके। साथ ही बिचौलियों की अवैध गतिविधियों पर तत्काल रोक सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया।

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सभी BTM व ATM सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। धान अधिप्राप्ति सत्र को पारदर्शी, सुचारू और प्रभावी रूप से संपादित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram