फॉण्ट कनवर्टर NEW

कटिहार में 301 लीटर विदेशी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

जिला मद्य निषेध विभाग की टीम ने सोमवार देर रात विशेष अभियान चलाकर पश्चिम बंगाल से तस्करी कर लाई जा रही 301.640 लीटर विदेशी शराब बरामद की। टीम ने शराब लदी स्कॉर्पियो को जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। वहीं, बलरामपुर चेकपोस्ट पर साइकिल

अपनी भाषा में पढ़ें

कटिहार। जिला मद्य निषेध विभाग की टीम ने सोमवार देर रात विशेष अभियान चलाकर पश्चिम बंगाल से तस्करी कर लाई जा रही 301.640 लीटर विदेशी शराब बरामद की। टीम ने शराब लदी स्कॉर्पियो को जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। वहीं, बलरामपुर चेकपोस्ट पर साइकिल से शराब ले जा रहे दो अन्य तस्करों को भी पकड़ा गया।

मद्य निषेध टीम को सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से स्कॉर्पियो में शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। टीम ने संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर आजमनगर थाना क्षेत्र के मानिकनगर चौर के पास घेराबंदी कर स्कॉर्पियो को पकड़ लिया।

वाहन की तलाशी लेने पर 301.640 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। मौके से मिथुन कुमार, निवासी बाकिया रानीचक, थाना बरारी, कटिहार को गिरफ्तार किया गया।

वहीं, बलरामपुर जांच चौकी पर साइकिल से शराब ले जा रहे गोपाल सिंह और विश्वजीत सिंह, दोनों निवासी बलरामपुर, को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से छह बोतल बीयर और एक बोतल शराब बरामद हुई।

मद्य निषेध विभाग ने शराब और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। सभी आरोपितों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram