फॉण्ट कनवर्टर NEW

स्टील प्लांट में आग की लपटों में झुलसे 3 मजदूर

Bokaro News: बोकारो स्टील प्लांट में रविवार को एक भीषण दुर्घटना में 3 मजदूरों के बुरी तरह से झुलसने की खबर है। फिलहाल तीनों मजदूरों के इलाज BGH में जारी है।बीएसएल के HMS- 02 में 60 फीट की ऊंचाई से गिरे हॉट मेटल के चलते

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: बोकारो स्टील प्लांट में रविवार को एक भीषण दुर्घटना में 3 मजदूरों के बुरी तरह से झुलसने की खबर है। फिलहाल तीनों मजदूरों के इलाज BGH में जारी है।बीएसएल के HMS- 02 में 60 फीट की ऊंचाई से गिरे हॉट मेटल के चलते लगी आग में 3 ठेका मजदूर बुरी तरह जल गए।

इसमें सबसे गंभीर हालात में हैं ब्रजेश महथा। ये 90 प्रतिशत से अधिक जल गए हैं। जबकि प्रवीण कुमार के शरीर का 60 प्रतिशत और ओम प्रकाश के शरीर के 40 प्रतिशत से अधिक का हिस्सा जलने की खबर है। बोकारो जेनरल हॉस्पिटल के बर्न यूनिट में फिलहाल इनका इलाज जारी है। सेल सूत्र यही बता रहे हैं कि किसी की भी मौत नहीं हुई है।

बोकारो इस्पात संयत्र सूत्रों के अनुसार HMS- 02 में 60 फीट की ऊंचाई से 2600 डिग्री सेल्सियस तापमान पर गर्म या पिघला हुआ हॉट मेटल को लेकर क्रेन जब नीचे आ रहा था, तभी कुछ गड़बड़ियों के कारण छलक कर कुछ हॉट मेटल नीचे गिरा। जिससे आग लग गई और आसपास खड़े ये तीनों मजदूर झुलस गए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram