फॉण्ट कनवर्टर NEW

तीन IPS समेत झारखंड के 29 पुलिस अधिकारी-कर्मियों को मिलेगा पदक

स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 29 अधिकारी और जवान सम्मानित किए जाएंगे। गृह विभाग ने पुलिस पदक पाने वाले अधिकारियों और कर्मियों की सूची जारी कर दी है। इनमें तीन आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 29 अधिकारी और जवान सम्मानित किए जाएंगे। गृह विभाग ने पुलिस पदक पाने वाले अधिकारियों और कर्मियों की सूची जारी कर दी है। इनमें तीन आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं।

इस बार एक पुलिसकर्मी को राष्ट्रपति पुलिस पदक, पांच को वीरता पदक और 23 को सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा। सम्मान पाने वालों में पांच महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

जैप-1 के एएसआई कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलेगा। वहीं वीरता पदक के लिए लातेहार के सब इंस्पेक्टर विनय कुमार, आईआरबी-4 के एएसआई प्रमोद कुमार राय, लातेहार जिला बल के आरक्षी वेद प्रकाश महतो और रामचंद्र कुमार महतो तथा आईआरबी-1 जामताड़ा के आरक्षी कृष्णा मुर्मू का चयन किया गया है।

सराहनीय सेवा के लिए चुने गए अधिकारियों में आईजी रेल डॉ. माईकेलराज एस, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात आईपीएस अन्नेपु विजयालक्ष्मी और डीआईजी कोल्हान अनुरंजन किस्पोट्टा प्रमुख हैं।

इसके अलावा स्पेशल ब्रांच, एसटीएफ, वायरलेस, आईटीएस रांची, सीआईडी, जैप और विभिन्न जिलों में तैनात पुलिस अधिकारियों व जवानों को भी सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा।

सम्मानित होने वालों में मान्ती खलखो, प्रभा देवी, रंजिता कुजूर और पुष्पा ओड़ेया समेत कई महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को उनकी सेवा और योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram