फॉण्ट कनवर्टर NEW

स्कूल के पास फायरिंग से हड़कंप, 22 वर्षीय राजवीर गंभीर

आदित्यपुर news : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालडीह बस्ती में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब दो गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और गोलीबारी की घटना सामने आई। श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के पास अचानक

अपनी भाषा में पढ़ें

आदित्यपुर news : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालडीह बस्ती में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब दो गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और गोलीबारी की घटना सामने आई। श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के पास अचानक चली गोलियों की आवाज से आसपास के लोग सहम गए। कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी। गोली लगने से 22 वर्षीय राजवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। बताया जा रहा है कि अपराधकर्मी संजय सरकार के पुत्र शुभम सरकार पर फायरिंग करने का आरोप लगा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमलावर ने आशीष नामक युवक को निशाना बनाकर गोली चलाई थी, लेकिन वह राजवीर सिंह को जा लगी। पुलिस को संदेह है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश वजह हो सकती है।

घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। आसपास लगे निगरानी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। इलाके में एहतियातन गश्त बढ़ा दी गई है ताकि स्थिति सामान्य बनी रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram