Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»मैया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं का 20 किमी पैदल मार्च, मंत्री को ज्ञापन
Jharkhand

मैया सम्मान योजना से वंचित महिलाओं का 20 किमी पैदल मार्च, मंत्री को ज्ञापन

By Samsul HaqueFebruary 6, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मैया सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने से नाराज झींकपानी प्रखंड की चोया, नवागांव सहित के पंचायत की महिलाओं ने शुक्रवार को सड़क पर उतरकर विरोध जताया। झींकपानी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से करीब 200 से 250 महिलाएं लगभग 20 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर चाईबासा पहुंचीं। इस पैदल मार्च का नेतृत्व चोया पंचायत की मुखिया जयंती बुडीउली ने किया। मार्च में कई महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों को भी साथ लेकर शामिल हुईं।

पैदल मार्च के बाद महिलाएं चाईबासा सदर विधायक सह परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा के आवास पहुंचीं। मंत्री के अनुपस्थित रहने पर महिलाओं ने उनके आप्त सचिव सुभाष बनर्जी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार, सदर चाईबासा तथा मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार भी मौके पर मौजूद थे। मौके पर इस यात्रा में समाजसेवी रमेश बालमुचू भी उपस्थित थे।

महिलाओं ने बताया कि मैया सम्मान योजना का पोर्टल लंबे समय से बंद है, जिसके कारण वे आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रही हैं। कई महिलाएं पिछले दो वर्षों से लगातार प्रयास कर रही हैं, लेकिन अब तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि कुछ लाभुकों को योजना का लाभ दिया जा रहा है, जबकि बड़ी संख्या में पात्र महिलाएं अब भी वंचित हैं। इससे उनमें उपेक्षा और भेदभाव की भावना पैदा हो रही है।

महिलाओं ने यह भी बताया कि उन्होंने ‘सरकार आपके द्वार’ जैसे कार्यक्रमों में भी आवेदन दिया, लेकिन वहां से भी कोई समाधान नहीं मिला। इसी नाराजगी के चलते महिलाओं ने सामूहिक रूप से पैदल मार्च कर मंत्री आवास पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं।

ज्ञापन में महिलाओं ने कहा कि मैया सम्मान योजना महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की एक महत्वपूर्ण योजना है, लेकिन तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से कई पात्र महिलाओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। पोर्टल बंद होने से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे गरीब और जरूरतमंद महिलाएं लाभ से वंचित हो रही हैं।

महिलाओं ने मांग की कि वंचित सभी पात्र महिलाओं का तत्काल पंजीकरण कर उन्हें योजना का लाभ दिया जाए, तकनीकी कारणों से हटाए गए नामों का पुनर्मूल्यांकन किया जाए और पंजीकरण प्रक्रिया शीघ्र दोबारा शुरू की जाए।

महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे हर महीने मंत्री आवास पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराती रहेंगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पटना कोचिंग वार: बेउर जेल में बंद रौशन आनंद के भाई का नेपाल में मिला शव, जहर की आशंका

June 14, 2026

पाकिस्तान में महा-जलसंकट: बूंद-बूंद पानी को तरसा सिंध, ₹90 अरब का चावल उद्योग ठप!

June 14, 2026

आर्मी का नया ग्रूमिंग रूल: मूंछों की लंबाई 12 सेमी तय, परफ्यूम-डियोड्रेंट लगाने पर लगी रोक!

June 14, 2026

RECENT ADDA.

पटना कोचिंग वार: बेउर जेल में बंद रौशन आनंद के भाई का नेपाल में मिला शव, जहर की आशंका

June 14, 2026

पाकिस्तान में महा-जलसंकट: बूंद-बूंद पानी को तरसा सिंध, ₹90 अरब का चावल उद्योग ठप!

June 14, 2026

आर्मी का नया ग्रूमिंग रूल: मूंछों की लंबाई 12 सेमी तय, परफ्यूम-डियोड्रेंट लगाने पर लगी रोक!

June 14, 2026

सुबह-सुबह तीन कमर्शियल सिलेंडर फटने से दहली दिल्ली, मची भारी चीख-पुकार!

June 14, 2026

20 हजार की सैलरी और करोड़ों की जमीन, राम मंदिर के दान चोरों पर बड़ा एक्शन!

June 14, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.