फॉण्ट कनवर्टर NEW

रिनपास में शुरू होगी 20 बेड की बाल एवं किशोर चिकित्सा इकाई, विशेषज्ञ पाठ्यक्रमों के विस्तार पर जोर

  रांची। कांके स्थित रिनपास में जल्द ही 20 बेड की इंडोर बाल एवं किशोर चिकित्सा इकाई शुरू की जाएगी। इसे लेकर स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक हुई। बैठक में

अपनी भाषा में पढ़ें

 

रांची। कांके स्थित रिनपास में जल्द ही 20 बेड की इंडोर बाल एवं किशोर चिकित्सा इकाई शुरू की जाएगी। इसे लेकर स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक हुई। बैठक में अपर सचिव शशि प्रकाश सिंह, रिनपास की निदेशक डॉ. जयति सिमलाई, सहायक निदेशक मिथिलेश चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

बैठक में रिनपास के 100 बेडेड साइकियाट्रिक रेजिडेंशियल शेल्टर होम की स्थिति और उपलब्ध क्षमता की समीक्षा की गई। अपर मुख्य सचिव ने संस्थान में उपलब्ध संसाधनों और व्यवस्थाओं के आधार पर आवश्यक सुधार एवं विस्तार के निर्देश दिए।

उन्होंने रिनपास में डीपीएन कोर्स दोबारा शुरू करने तथा साइकियाट्रिक नर्सिंग की कक्षाएं संचालित करने की व्यवस्था करने को कहा। साथ ही बाल एवं जेरिएट्रिक क्षेत्र में डीएम तथा एमडी-साइकियाट्री और बाल साइकियाट्री से जुड़े विशेषज्ञ पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने का निर्देश दिया।

बैठक में स्वीकृत एवं कार्यरत पदों की समीक्षा कर आवश्यकता के अनुसार रिस्ट्रक्चरिंग का प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। साथ ही सुपर स्पेशलाइजेशन कोर्स शुरू करने और रिनपास की चिकित्सा शिक्षा व उपचार सुविधाओं को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram