फॉण्ट कनवर्टर NEW

बस से आ रहे थे लाखों के नोट, पुलिस ने पकड़ा खेल – जांच में निकला बड़ा ट्विस्ट

Ranchi News: राजधानी रांची में शनिवार सुबह पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई ने सभी को चौंका दिया। सुखदेवनगर थाना पुलिस ने न्यू मार्केट स्थित बस स्टैंड में छापेमारी कर लगभग 2 करोड़ रुपये के नकली नोटों का जखीरा बरामद किया। बस से बरामद हुए इन

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: राजधानी रांची में शनिवार सुबह पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई ने सभी को चौंका दिया। सुखदेवनगर थाना पुलिस ने न्यू मार्केट स्थित बस स्टैंड में छापेमारी कर लगभग 2 करोड़ रुपये के नकली नोटों का जखीरा बरामद किया। बस से बरामद हुए इन नोटों को देख पुलिस ने तुरंत दो लोगों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी।

सूत्रों के अनुसार, SSP चंदन सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी कि पटना से रांची एक बस के जरिए भारी मात्रा में नकली नोट पहुंचने वाले हैं। इसके बाद कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई और बस स्टैंड पर घेराबंदी की गई। टीम को बस में रखे एक बक्से से कथित नकली नोट मिले।

हालांकि, जांच के दौरान बड़ा ट्विस्ट सामने आया। असल में जब्त किए गए नोट असली नकली नहीं थे बल्कि बच्चों के खेलने वाले ‘चुनमुन नोट’ निकले। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि इतने बड़े पैमाने पर बच्चों के ये नोट आखिर किस मकसद से बस के जरिए लाए जा रहे थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram