फॉण्ट कनवर्टर NEW

छायानगर में 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी

Jamshedpur News: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छायानगर दुर्गा मंदिर के सामने रहने वाली 19 वर्षीय युवती अंजना कुमारी ने सोमवार शाम करीब छह बजे अपने घर में चुन्नी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छायानगर दुर्गा मंदिर के सामने रहने वाली 19 वर्षीय युवती अंजना कुमारी ने सोमवार शाम करीब छह बजे अपने घर में चुन्नी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम के समय घर के भीतर काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर परिजनों और पड़ोसियों को संदेह हुआ। इसके बाद दरवाजा खोलकर अंदर झांका गया तो अंजना कुमारी को फंदे से लटका हुआ पाया गया। यह दृश्य देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। तुरंत इसकी सूचना सीतारामडेरा थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

बताया गया है कि मृतका अंजना कुमारी अविवाहित थी और अपने परिवार के साथ छायानगर इलाके में रहती थी। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन गहरे सदमे में हैं और फिलहाल किसी भी तरह की स्पष्ट जानकारी देने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram