फॉण्ट कनवर्टर NEW

बराकर नदी में नहाने गया 17 वर्षीय युवक डूबा, पांच घंटे बाद मिला शव

चिरकुंडा थाना क्षेत्र में शनिवार को बराकर नदी में नहाने के दौरान 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। करीब पांच घंटे की तलाश के बाद स्थानीय लोगों ने युवक का शव नदी से बाहर निकाला।

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद: चिरकुंडा थाना क्षेत्र में शनिवार को बराकर नदी में नहाने के दौरान 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। करीब पांच घंटे की तलाश के बाद स्थानीय लोगों ने युवक का शव नदी से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, शांति नगर नंबर-3 चढ़ाई निवासी प्रमोद राम का बेटा सनोज कुमार शनिवार दोपहर करीब एक बजे अपने छोटे भाई बिरू के साथ नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान सनोज गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

भाई को डूबता देख बिरू ने शोर मचाया और घर जाकर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और नदी में सनोज की तलाश शुरू की। करीब पांच घंटे बाद उसका शव बरामद किया गया।

शव मिलते ही परिवार में मातम छा गया। बताया गया कि सनोज एक पान दुकान में काम करता था। परिवार में उसके अलावा एक छोटा भाई और बड़ी बहन है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बराकर नदी में आए दिन डूबने की घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram