फॉण्ट कनवर्टर NEW

छात्र आंदोलन का 15वां दिन, सरकार से बातचीत के बाद भी नहीं निकला हल

झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 15वें दिन भी जारी है। शनिवार को रांची के स्टेट गेस्ट हाउस में छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो के नेतृत्व वाले 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सरकार के मंत्रियों के साथ करीब

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 15वें दिन भी जारी है। शनिवार को रांची के स्टेट गेस्ट हाउस में छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो के नेतृत्व वाले 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सरकार के मंत्रियों के साथ करीब एक घंटे तक बैठक हुई। हालांकि, बैठक में छात्रों की मांगों पर कोई अंतिम फैसला नहीं हो सका।

बैठक के बाद मंत्री मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने सीएम आवास के लिए रवाना हो गए। मंत्री मुख्यमंत्री को बैठक में हुई बातचीत की जानकारी देंगे।

सरकार ने जारी किया ईमेल और फोन नंबर

सरकार ने कहा है कि वह सिर्फ एक छात्र संगठन से नहीं, बल्कि अलग-अलग छात्र गुटों और अभ्यर्थियों से भी बातचीत करेगी। छात्रों की शिकायत और सुझाव लेने के लिए सरकार ने ईमेल आईडी और फीडबैक नंबर भी जारी किया है।

9 अगस्त तक का समय, 10 अगस्त को विधानसभा घेराव

छात्र नेताओं ने सरकार को 9 अगस्त तक का समय दिया है। उनकी मांग है कि विवादित परीक्षाओं को रद्द किया जाए और पूरे मामले की जांच कराई जाए।

छात्रों ने कहा है कि अगर 9 अगस्त तक उनकी मांगों पर ठोस फैसला नहीं हुआ, तो 10 अगस्त को झारखंड विधानसभा का घेराव किया जाएगा। मंच ने छात्रों और अभिभावकों से 8 और 9 अगस्त को रांची पहुंचने की अपील की है।

इस बीच, हजारीबाग समेत कुछ इलाकों में छात्रों को रांची जाने से रोकने के लिए बसें रोके जाने की भी खबर है।

15वें दिन भी आंदोलन जारी

रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का सत्याग्रह 15वें दिन भी जारी रहा। छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो और ब्रह्मनाथ की भूख हड़ताल का शनिवार को सातवां दिन है। कुल छह छात्र अनशन पर बैठे हैं।

छात्र स्टेडियम में पारंपरिक नृत्य और नारेबाजी के जरिए अपनी मांगों को लेकर विरोध जता रहे हैं।

शुक्रवार को भी हुई थी बैठक

इससे पहले शुक्रवार रात मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, चमरा लिंडा, दीपिका पांडे सिंह और संजय यादव ने छात्र नेता रवींद्र पासवान के नेतृत्व वाले 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत की थी। उस बैठक को सकारात्मक बताया गया था। हालांकि, शनिवार की बैठक में अभी तक कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram