फॉण्ट कनवर्टर NEW

स्कूल से लौटने के बाद 13 वर्षीय छात्र ने जान दी, परिवार सदमे में

Jamshedpur News: शहर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र सिद्धू कानू मैदान के पास स्थित एक आवासीय इलाके में शनिवार को 13 वर्षीय नवनीत कुमार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। संत संजीवियर्स स्कूल में कक्षा 4 का छात्र नवनीत इस घटना के बाद

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: शहर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र सिद्धू कानू मैदान के पास स्थित एक आवासीय इलाके में शनिवार को 13 वर्षीय नवनीत कुमार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। संत संजीवियर्स स्कूल में कक्षा 4 का छात्र नवनीत इस घटना के बाद हमेशा के लिए खामोश हो गया, जबकि घर और मोहल्ले में शोक की लहर फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, नवनीत शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे स्कूल से घर लौटा था और रोज़ की तरह सीधे अपने कमरे में चला गया। उस समय परिजन अपने-अपने कार्यों में व्यस्त थे और उसकी छोटी बहन बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद बहन कमरे में गई तो देखा कि नवनीत रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ है। उसने बदहवासी में बाहर आकर अपने पिता को बुलाया।

घटना की सूचना मिलते ही पिता कमरे में पहुंचे और बेटे को फंदे से उतारकर तत्परता से टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने बागबेड़ा थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीएमएच पहुंचकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि आखिर किस कारण इतनी कम उम्र में बच्चे ने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठा लिया। परिजनों का कहना है कि नवनीत पढ़ाई में सामान्य था और उसने कभी किसी तनाव या परेशानी की शिकायत नहीं की थी। पुलिस बच्चे की जीवनशैली, साथियों और हालिया गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटा रही है।

घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। मासूम बेटे की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। स्थानीय लोग भी इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले की असल वजहों का खुलासा हो सकेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram