फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

रिम्स में स्वाइन फ्लू के 11 केस, अस्पताल प्रशासन हुआ अलर्ट

झारखंड में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रांची के रिम्स में अब तक 11 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने निगरानी और बचाव के इंतजाम तेज कर दिए हैं।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

रांची: झारखंड में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रांची के रिम्स में अब तक 11 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने निगरानी और बचाव के इंतजाम तेज कर दिए हैं।

रिम्स में फ्लू जैसे लक्षण वाले मरीजों की जांच की जा रही है। जांच में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मरीजों को अलग वार्ड में रखा जा रहा है। डॉक्टरों की टीम संक्रमित मरीजों की लगातार निगरानी कर रही है और उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, फिलहाल रिम्स में H1N1 की जांच, इलाज और मरीजों को अलग रखने की पर्याप्त व्यवस्था है। अस्पताल के सुपरिटेंडेंट भी पूरे मामले की नियमित जानकारी ले रहे हैं।

इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें

तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण स्वाइन फ्लू से जुड़े हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर समय पर डॉक्टर से संपर्क करने और जरूरत पड़ने पर जांच कराने की सलाह दी गई है।

बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अस्पताल प्रशासन लोगों से सतर्क रहने और स्वास्थ्य संबंधी लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की अपील कर रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram