फॉण्ट कनवर्टर NEW

दिव्यांग बच्चों को मिले सहायक उपकरण, वितरण शिविर में 10 लाभार्थियों को मिली सहायता

गुमला चैनपुर:- चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को एलिम्को (Artificial Limbs Manufacturing Corporation of India) के प्रतिनिधियों द्वारा प्रखंड स्तरीय दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2025 के विशेष जांच शिविर में चयनित 10 दिव्यांग बच्चों को उनकी जरूरत

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला चैनपुर:- चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को एलिम्को (Artificial Limbs Manufacturing Corporation of India) के प्रतिनिधियों द्वारा प्रखंड स्तरीय दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2025 के विशेष जांच शिविर में चयनित 10 दिव्यांग बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए गए। उपकरण मिलने से बच्चों और उनके अभिभावकों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, एलिम्को के प्रतिनिधियों तथा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि मेरी लकड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर, शिक्षित और सशक्त बनाना केवल सरकार का नहीं बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। उन्होंने कहा कि एलिम्को और प्रशासन की यह पहल बच्चों के जीवन को आसान बनाने के साथ-साथ उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।

प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें बेहतर जीवन उपलब्ध कराना है।

शिविर के दौरान कातिंग अम्बाटोली की अलका लकड़ा को सीपी चेयर, बुकमा के आनंद नगेसिया को टीएलएम किट, डहुडड़गांव की सरिता कुमारी को स्मार्ट वॉच, जगरनाथ कुमार को केपलिप्स जूता, बरवेनगर के अनुज ग्वाला को ट्राईसाइकिल, बेंदोरा के सलमोन तिग्गा एवं ब्रम्हपुर के सुशासन एक्का को टीएलएम किट, भठोली के शिवनंदन भगत और बालमोहन भगत को श्रवण यंत्र तथा बरवेनगर के प्रशांत बड़ाईक को स्मार्ट वॉच प्रदान की गई।

कार्यक्रम में एलिम्को के अधिकारी, प्रखंड कर्मी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने इस पहल को दिव्यांग बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram