फॉण्ट कनवर्टर NEW

बालू जब्ती के बाद भरनो थाना पहुंचा हाइवा संचालकों का हुजूम

भरनो : अवैध बालू परिवहन के खिलाफ भरनो में रविवार देर शाम प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बालू लदे तीन हाइवा वाहनों को जब्त किया। खान निरीक्षक अरविंद के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद तीनों वाहनों को भरनो थाना लाकर पुलिस के सुपुर्द

अपनी भाषा में पढ़ें

भरनो : अवैध बालू परिवहन के खिलाफ भरनो में रविवार देर शाम प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बालू लदे तीन हाइवा वाहनों को जब्त किया। खान निरीक्षक अरविंद के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद तीनों वाहनों को भरनो थाना लाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

बताया गया कि बालू के अवैध परिवहन की सूचना के आधार पर खान विभाग की टीम ने वाहनों की जांच की। जांच के दौरान तीन हाइवा में बालू लदा पाया गया, जिसके बाद वाहनों को जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के बाद मामला उस समय गरमा गया, जब इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में हाइवा संचालक और वाहन मालिक भरनो थाना पहुंच गए।

थाना परिसर में संचालकों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। देखते ही देखते वहां हंगामे की स्थिति बन गई। इस दौरान खान निरीक्षक अरविंद और हाइवा संचालकों के बीच तीखी बहस भी हुई। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत और नोकझोंक चलती रही, जिसके कारण थाना परिसर में तनाव का माहौल बना रहा।

हाइवा संचालकों का कहना था कि वाहनों पर कार्रवाई को लेकर उन्हें कई तरह की आपत्तियां हैं। वहीं, खान विभाग की ओर से अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई किए जाने की बात कही गई।

प्रशासन ने साफ किया है कि बालू के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग की ओर से आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

बालू परिवहन को लेकर हुई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हाइवा संचालकों के बीच भी चर्चा तेज हो गई है। अब जब्त किए गए तीनों वाहनों के खिलाफ विभागीय स्तर पर आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram