श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर आज पहली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की गई। मेरा स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी श्रद्धालु को स्वास्थ्य सेवाओं में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। डॉक्टर, नर्स, एम्बुलेंस, बाइक एम्बुलेंस, दवाइयाँ और 24×7 चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह तैयार रहेगी।
मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि झारखंड सरकार श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए पूरी मजबूती से आपके साथ खड़ी है।
यहां ना कोई चंदा चोरी होने दूंगा और न कोई लूट होने दूँगा, न कोई अव्यवस्था, न किसी प्रकार की परेशानी। यह झारखंड है—आस्था, सेवा और सम्मान की धरती। यहाँ आने वाले हर श्रद्धालु का सम्मान और सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।
आइए, बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें। आपकी यात्रा सुरक्षित, स्वस्थ और मंगलमय हो—यही हमारी कामना है।
— डॉ. इरफान अंसारी
स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड सरकार
@RahulGandhi @kcvenugopalmp @kharge @KRajuINC @sirivellaprasad
